पीएम मोदी का पर्सनल ट्विटर एकाउंट हुआ हैक, हैकर ने मांगा बिट कॉइन में डोनेशन
नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी की पर्सनल वेबसाइट (नरेंद्रमोदी डॉट इन) से जुड़ा ट्विटर एकाउंट से आज अचानक कई ट्वीट सामने आये जिनमे बिटकॉइन से डोनेशन देने की बात कही गई।
इस अकाउंट पर लिखा गया, मैं आप लोगों से अपील करता हूं कि कोविड -19 के लिए बनाए गए पीएम रिलीफ फंड में दान करें। इसमें दान देने के लिए क्रिप्टो करेंसी बिट कॉइन की मांग की गई।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पर्सनल वेबसाइट narendramodi_in के ट्विटर पर 25 लाख से ज्यादा फॉलोवर्स हैं। अकाउंट हैकर ने अपने ग्रुप का नाम जॉन विक बताया। हालांकि, बाद में अकाउंट को रिकवर कर लिया गया।
यहाँ सवाल यह नहीं कि पीएम मोदी का निजी ट्विटर एकाउंट हैक हो गया। यहाँ सवाल डेटा चोरी का है। यदि हैकर पीएम मोदी का निजी ट्विटर एकाउंट हैक कर सकता है तो वह अन्य सुरक्षित वेबसाइटों और सोशल मीडिया एकाउंट को भी निशाना बना सकता है।
समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक ट्विटर ने भी माना है कि पीएम मोदी के निजी वेबसाइट से लिंक अकाउंट कर लिया गया था। ट्विटर के प्रवक्ता के मुताबिक, हम इस मामले की पूरी जांच कर रहे हैं। हालांकि, अभी तक ये जानकारी नहीं है कि इस अकाउंट के अलावा किसी और अकाउंट पर भी फर्क पड़ा है या नहीं।
गौरतलब है कि इससे पहले अमेरिका की कई बड़ी हस्तियों के ट्विटर एकाउंट भी हैक हो चुके हैं और यहाँ भी हैकर्स ने एकाउंट रिलीज करने के लिए बिट कॉइन की ही मांग की थी।
