दलित युवकों की पिटाई के मामले में केस दर्ज, 3 आरोपी धरे गए

नई दिल्ली । गौ रक्षा के नाम पर गुंडों ने चार निर्दोष दलित युवकों पर जानवरों से भी बत्तर अमानुषी अत्याचार किया। उसका एक और दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है। बेरहमी से मारने के बाद इन बेकसूर युवकों को गाड़ी के पीछे बांघकर गुंडे घसीटते हुए पुलिस थाने भी ले गए।
मगर जब पीडितों के घरवाले और दलित समुदाय के लोग पुलिस थाने पहुंचे तब जाकर पुलिस हरकत में आई और पीड़ित युवकों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया, फिर दलित समुदाय के लोग घरने पर बैठ गए और बदमाशों के खिलाफ कड़ी करवाई करने की मांग की। तब जाकर पुलिस को इस घटना की गंभीरता का पता चला और 6 गुंडों पर एफआईआर दर्ज की है।
क्या था मामला :
गुजरात के गीर-सोमनाथ ज़िले में उना कस्बे में तथाकथित गौ सेवकों ने चार दलित युवकों की जमकर पिटाई कर दी थी। ये युवक समढ़ियाला गांव से एक मरी हुई गाय का चमड़ा लेकर लौट रहे थे। उना बस स्टैंड के पास इन युवकों को गाड़ी से बांधा गया और फिर जमकर इनकी पिटाई की गई थी। पीटने वालों ने ख़ुद इनका वीडियो बनाया और इसे वायरल कर दिया था।
