मोदी सरकार के एक और मंत्री हुए कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर दी जानकारी

मोदी सरकार के एक और मंत्री हुए कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर दी जानकारी

नई दिल्ली। मोदी सरकार में जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत कोरोना की चपेट में आगये हैं और वे डॉक्टर की सलाह पर अस्पताल में भर्ती हुए हैं। शेखावत ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ‘अस्वस्थता के लक्षण दिखने के बाद मैंने कोरोना टेस्ट कराया और मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। डॉक्टर्स की सलाह पर अस्पताल में भर्ती हो रहा हूँ। मेरा अनुरोध है कि गत दिनों मेरे संपर्क में जो लोग आये हैं वे स्वयं को आइसोलेट कर अपनी जांच कराएं। स्वस्थ रहें और अपना ध्यान रखें।”

गजेंद्र सिंह शेखावत के ट्वीट कर जानकारी दिए जाने के बाद राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर कहा कि “मुझे जानकारी मिली है कि केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। मैं उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करना हूँ।”

गौरतलब है कि केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का नाम राजस्थान में कांग्रेस विधायकों की खरीद फरोख्त की कोशिश वाले ऑडियो में सामने आया था। राजस्थान पुलिस के एसओजी ने उनके खिलाफ शिकायत भी दर्ज की थी।

TeamDigital