प्राइवेट बस चालक-परिचालक, हेल्पर ने निर्वहन भत्ते की लगाई गुहार
पांढुर्ना(गुड़डू कावले): कोरोना काल में निजी बसों का संचालन बंद होने से बेरोज़गार हुए बस चालको, परिचालको और बस हेल्परो ने सरकार से मदद की गुहार लगाई है और मंगलवार को एसडीएम कार्यालय पहुंचकर प्राइवेट बस चालक परिचालक संघ के तत्वाधान में एसडीएम के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में कहा गया है कि बस चालक ,परिचालक एवं हेल्पर कोरोना संक्रमण की वजह प्रथम लॉक डाउन 25 मार्च 2020 से बस का संचालन बंद होने के बाद से बेरोजगार घरों में बैठे हैं। ऐसी परिस्थिति में यह लोग आर्थिक स्थिति से जूझ रहे हैं।
बस चालक परिचालक हेल्पर संघ के पदाधिकारियों ने भारत सरकार एवं मध्यप्रदेश शासन से निर्वहन भत्ता देने की गुहार लगाई है। ज्ञापन सौंपने जीतू बरगढ़ निलेश दुखी हर्षद डोंगरे भूपेंद्र गौरे नीलेश जसुतकर उपस्थित थे।
