राम की जन्मस्थली को लेकर कन्फ्यूजन पैदा कर रहा नेपाल, बनाएगा राम मंदिर

राम की जन्मस्थली को लेकर कन्फ्यूजन पैदा कर रहा नेपाल, बनाएगा राम मंदिर

नई दिल्ली। भगवान राम की जन्मस्थली को लेकर दावा करने वाले नेपाल ने अब राम मंदिर निर्माण का फैसला किया है। इससे पहले नेपाल के प्रधानमंत्री भगवान् राम की जन्मस्थली को लेकर भ्रामक बयान दे चुके हैं।

पिछले दिनों भगवान् राम की जन्मस्थली को लेकर नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने कहा था कि भगवान राम उत्तर प्रदेश के अयोध्या में नहीं बल्कि नेपाल में पैदा हुए थे। उन्होंने नेपाल के ठोरी के पास रहे अयोध्यापुरी को भगवान् राम का वास्तविक जन्मस्थल होने का दावा किया था।

वहीँ अब खबर आ रही है कि नेपाल में जल्द ही भगवान राम का मंदिर बनाया जाएगा। नेपाली मीडिया के मुताबिक नेपाल के प्रधानमंत्री ने राम मंदिर निर्माण के लिए अपनी केबिनेट के सहयोगियों को दिशा निर्देश दिए हैं।

इतना ही नहीं, खबरों के मुताबिक प्रधानमंत्री ने ठोरी के पास रहे माडी नगरपालिका का नाम बदलकर अयोध्यापुरी रखने, आसपास के स्थानों का अधिग्रहण करने और भव्य राम मंदिर का निर्माण करने और राम सीता और लक्ष्मण की बड़ी प्रतिमा स्थापित करने को कहा है।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के अयोध्या में 5 अगस्त को राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन हुआ था। स्वयं पीएम नरेंद्र मोदी ने इस कार्यक्रम में भाग लिया था और मंदिर निर्माण के लिए शिलान्यास किया था।

TeamDigital