हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर की हिस्ट्री में आने वाले पिता-पुत्र कोरोना पॉजिटिव
पांढुर्ना(गुड़डू कावले): सरकारी महकमे में जिम्मेदार डॉक्टर (हड्डी रोग विशेषज्ञ) की लाफ़रवाही से शहरवासियो के जान पर बनाई है। जहां एक तरफ स्थानीय प्रशासन कोरोना संक्रमण की चैन को तोड़ने के लिए यथा सभवः प्रयास कर रहा है और इस जद्दोजहद में रात दिन लगा है वहीँ दूसरी तरफ उसी प्रशासन का हिस्सा रहे डॉक्टर ने अपना कोविट स्वाव सैंपल जांच के लिए जाने के बाद रिपोर्ट आने के आखरी वक्त तक भी शहर के सैकड़ों मरीजों का इलाजकरता रहा।
इस बीच डॉक्टर की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने की प्रशासन को भनक लगी, वैसे ही प्रशासन हरकत में आया और डॉक्टर के निजी क्लीनिक पहुंचा। जहां डॉक्टर अपने निजी क्लीनिक में मौजूद मिले।
डॉक्टर की रिपोर्ट पॉजिटिव होने की पुष्टि के बाद से डॉक्टर के हिस्ट्री में सस्पेक्टेड पाये गए पिता-पुत्र पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। जानकारी के मुताबिक सोमवार की सुबह गायत्री कॉलोनी निवासी पिता-पुत्र अपने इलाज के लिए पंढरी वार्ड स्थित हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर के निजी क्लिनिक पर गए थे।
डॉक्टर के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि होने के बाद क्षेत्र में डॉक्टर की हिस्ट्री में आने वाले लोगों को त्वरित संस्थागत क्वारेंटाईन करने के मुख्य नगरपालिका अधिकारी को निर्देश दिए गए थे। इसके बाद शहर के कुछ लोग स्वयं ही संस्थागत क्वारंटाइन हुए। इनमे सुभाष वार्ड गायत्री कॉलोनी निवासी पिता-पुत्र की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। इसके बाद पिता पुत्र को जिला छिंदवाड़ा अस्पताल आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया।
बताया जाता है कि इस परिवार को अस्पताल ले कर जाने वाले व्यक्ति को भी प्रशासन के अधिकारियों ने संस्थागत क्वारेंटाईन किया गया है और पिता-पुत्र के हिस्ट्री में आए लोगों की जांच पड़ताल में प्रशासन गंभीरता से लगा है।
