बाबासाहेब संग्रहालय में तोड़फोड़ करने वालो को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग
पांढुर्ना(गुड़डू कावले)। मंगलवार की दोपहर नगर काँग्रेस अनुसूचित जाति के तत्वधान में शहर के तहसील कार्यालय पहुंचकर तहसीलदार भरतसिंह वट्टे को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में मांग की गई है कि 8 जुलाई को मुंबई में डॉ बाबासाहेब आंबेडकर संग्रहालय में की गई तोड़फोड़ की घटना की सीबीआई द्वारा जांच और आरोपियों तत्काल गिरफ्तार किया जाए।
इस अवसर पर मनोहर बागडे,योगेश शेेेन्डे, विनोद गजभिए,दिनेश देशभरतार, देवकांत मांडोगड़े,पूर्णिमा गोंडे और प्रतिभा मेश्राम उपस्थित थे।
