शहर की नगर पालिका में सोशल डिस्टेंसिंग की खुलेआम उड़ रही है धज्जियां

शहर की नगर पालिका में सोशल डिस्टेंसिंग की खुलेआम उड़ रही है धज्जियां

पांढुर्ना(गुड़डू कावले): कोरोनावायरस संक्रमण को हराने के उद्देश्य से मप्र शासन ने हाल ही में किल कोरोना(kill corona) अभियान की शुरुआत की है। जिसकी जानकारी समस्त शासन की शासकीय संस्थानों को दे दी गई है। इसके साथ ही कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने और वायरस संक्रमण से लड़ने के लिए शहर की नगर पालिका परिषद भी शहरवासियों को समय-समय पर कोरोना वायरस संक्रमण से बचने का संदेश दे रही है।

इतना सब होने के बावजूद नगर पालिका परिषद के कर्मचारी इस कोई ध्यान नही दे रहे है। शहरवासियों को संदेश देंने वाले नपा कर्मचारी ही इस संदेश की अनदेखी कर रहे हैं। इस बात का उदाहरण शुक्रवार को नगर पालिका परिषद में संचालित आधार सेंटर और योजना शाखा के काउंटर पर देखा गया।

शहरवासी शासन की योजनाओं की जानकारी लेने रोजाना नगर पालिका परिषद आते है। जहाँ योजनाओं के सबंध में जानकारी प्राप्त करना और पंजीयन करने के लिये सेकड़ो लोग शहर के विभिन्न वार्डो से यहाँ पहुचते है। कुछ इसी तरह के हालात नपा के नीचे स्थापित आधार सेंटर में भी देखा जा सकता है।

कोरोना काल में भी प्रतिदिन आधार कार्ड बनाने के लिए भी आधार सेंटर के काउंटर पर सैकड़ो लोगो का जमावड़ा लग रहा हैं। इतना ही नहीं, शहर के कुछ लोग अपने साथ नन्हे-मुन्ने बच्चों को आधार सेंटर पर घंटों भीड़ में खड़े रह कर जान जोखिम में डाल रहे हैं।

नगर पालिका परिषद के कर्मचारियों द्वारा इस बात की ओर ध्यान न देना और लोगों को कतार बद्ध सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने का नहीं बोलना और मास्क सैनिटाइजर का उपयोग नहीं करना, इन कर्मचारियों को भी फजीहत में डाल सकता है। ऐसी विपरीत परिस्थितियों में लापरवाही बरतने के कारण नगर पालिका के कर्मचारी भी कोरोना चैन की कड़ी का हिस्सा बन सकते हैं और नगर पालिका का यह संदेश कि ‘कोरोना आपके आसपास में है’ व्यर्थ साबित हो रहा है।

TeamDigital