चीन को लेकर राहुल ने पीएम मोदी से फिर पूछे सवाल

चीन को लेकर राहुल ने पीएम मोदी से फिर पूछे सवाल

नई दिल्ली। चीन के साथ सीमा पर चल रही तनातनी के बीच पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर पीएम मोदी से सवाल किये हैं। राहुल गांधी ने इस बार ट्वीट कर 3 सवाल पूछे हैं।

राहुल गांधी ने कहा कि पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने ट्वीट कर कहा, ‘राष्ट्रीय हित सर्वोपरि है। भारत सरकार का कर्तव्य इसकी रक्षा करना है। इसलिए, पहला- पूर्व की यथास्थिति बहाल करने पर जोर क्यों नहीं दिया गया? दूसरा- हमारे क्षेत्र में 20 निहत्थे जवानों की हत्या को चीन को सही ठहराने क्यों दिया गया? तीसरा- गलवां घाटी पर हमारी भूभागीय संप्रभुता का उल्लेख क्यों नहीं किया गया?

राहुल गांधी ने अपने ट्वीट के साथ भारत और चीन की सरकारों के बयानों को साझा किया है। इससे पहले चार जुलाई को भी राहुल ने मोदी सरकार पर निशाना साधा था।

इससे पहले चीनी सैनिको के एलएसी पर दो किलोमीटर तक पीछे जाने की खबरों के बीच विदेश मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि डोभाल और वांग के बीच रविवार को हुई वार्ता में इस बात पर सहमति बनी कि सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति एवं स्थिरता की पूर्ण बहाली के लिए ‘जल्द से जल्द’ सैनिकों का ‘पूरी तरह पीछे हटना’ आवश्यक है तथा दोनों पक्षों को मतभेदों को विवाद में तब्दील नहीं होने देना चाहिए। डोभाल और वांग दोनों देशों के बीच सीमा वार्ता से संबंधित विशेष प्रतिनिधि हैं।

TeamDigital