मनमोहन सरकार की तुलना में मोदी सरकार में ज़्यादा हुई चीन से खरीददारी
नई दिल्ली। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर चीन के मुद्दे को लेकर मोदी सरकार को आइना दिखाया है। राहुल गांधी ने ट्वीट कर एक ग्राफ शेयर किया है। यह ग्राफ दर्शाता है कि यूपीए सरकार की तुलना में मोदी सरकार ने चीन से अधिक सामान खरीदा।
राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि आंकड़े झूठ नहीं बोलते…भाजपा कहती है…मेक इन इंडिया और भाजपा करती है…चीन से खरीदो (Buy from China)’ , गौरतलब है कि भारत सरकार ने 59 चिनाईज मोबाईल एप पर प्रतिबंध लगा दिया है।
पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी लगातार केंद्र सरकार और पीएम मोदी पर चीन के साथ दोस्ताना रवैया अपनाने का आरोप लगा रहे हैं। लद्दाख की गलवान घाटी में 15 और 16 जून को हुई हिंसक झड़पों में 20 भारतीय सैनिको के होने की घटना के बाद से राहुल गांधी मोदी सरकार पर लगातार हमले बोल रहे हैं।
इतना ही नहीं वे मोदी सरकार से चीन की सेना द्वारा भारतीय सीमा के अंदर किये जा रहे अतिक्रमण को लेकर भी लगातार सवाल पूछ रहे हैं। वहीँ दूसरी तरफ केंद्र सरकार और चीन के अधिकारीयों के बीच आधिकारिक स्तर की बातचीत जारी है।
Facts don’t lie.
BJP says:
Make in India.BJP does:
Buy from China. pic.twitter.com/hSiDIOP3aU— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) June 30, 2020
