नगर पालिका अध्यक्ष का सभापतियों ने किया भव्य स्वागत
पांढुर्ना( गुडडू कावले)। भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद शनिवार को शहर के नगर पालिका परिषद पहुंचे नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीण पालीवाल जी साथ ही जल सभापति सुरेश खोड़े जी का भाजपा के नपा राजस्व सभापति आकाश सांबारे ने फूल भेटकर स्वागत किया।
इस अवसर पर नपा अध्यक्ष प्रवीण पालीवाल ने भाजपा को शहर में संगठात्मक मजबूत बनाने का एकमात्र लक्ष्य बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा में सदस्यता ग्रहण करनेेे के बाद जो मान सम्मान मिला है, उसके बाद मेरा भी सपनाा है कि मैं पार्टी की पूरी निष्ठा से कार्य करके संगठन को और मजबूत बनाऊं।
इस अवसर पर लक्षमण धुर्वे, भाजपा के वरिष्ठ नेता सुधाकर कोरडे, बापू गायधने, लोचन खवसे,नीलेश मन्ने नीलेश घोड़े, किशोर धुर्वे दिलीप डाबरे उपस्थित थे।
