बदायूं में कोरोना से एक और मौत, आज ही दर्ज हुआ था महामारी अधिनियम के तहत मुकदमा
बदायूं (विजय श्रीवास्तव): जनपद में आज कोरोना वायरस से एक और युवक मौत हो गई। मृतक का बरेली में इलाज चल रहा था। मृतक कोरोना पाजिटिव मरीज, गाजियाबाद के अंबेडकर हॉस्पिटल से भाग कर बदायूं आया था। उसे दो दिन पहले बरेली में इलाज के लिए भर्ती कराया था जहाँ आज उसकी इलाज के दौरान मौत हो गयी।
गाज़ियाबाद के अस्पताल से भागकर आने के लिए मृतक के खिलाफ जिला प्रशासन ने आज ही महामारी अधिनियम के अन्तर्गत मुकदमा दर्ज किया था। जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीज की मौत के बाद जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया हैं।
आपको बता दें कि गाजियाबाद में टेलर का कार्य कर रहे एक युवक में कोरोना की पुष्टि हुई थी। जिसका इलाज गाजियाबाद के अंबेडकर अस्पताल में चल रहा था। मौका पाकर कोरोना पॉजिटिव मरीज गाज़ियाबाद के अस्पताल से भागकर बदायूं के म्याऊ में अपनी बहन के यहाँ आकर रहने लगा। जिसकी जानकारी गाजियाबाद प्रशासन ने बदायूं प्रशासन को दी।
इस मामले में जिला प्रशासन ने तुरंत कार्यवाही करते हुऐ उसे दो दिन पहले ही दोबारा लाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया था और आज ही जिला प्रशासन ने महामारी अधिनियम के अंर्तगत उस पर मुकदमा दर्ज कर जिला प्रशासन ने आगे की कार्यवाही शुरू कर दी थी।
आज करीब 10 बजे इलाज के दौरान बरेली के राममूर्ति मेडिकल कालेज में उसने दम तोड़ दिया। बता दे जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या अब दो हों गयी है। वही कोरोना पॉजिटिव मरीज के संपर्क में आये लोगों के सेंपल लेकर जिला प्रशासन ने जांच को भेजे हैं।
