कोरोना का कहर जारी, 24 घंटे में सर्वाधिक 7,964 नए मामले, 265 की मौत

कोरोना का कहर जारी, 24 घंटे में सर्वाधिक 7,964 नए मामले, 265 की मौत

नई दिल्ली। देश के कई राज्यों में कोरोना की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही और पिछले 24घंटों में देश में कोरोना संक्रमण के सर्वाधिक 7,964 मामले सामने आए हैं और 265 मौतें हुई है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक देश में अब कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 1,73,763 है,इसमें 86,422 सक्रिय मामले, 82,370 ठीक/डिस्चार्ज/माइग्रेट हो चुके मामले, 4,971 मौतें शामिल हैं।

दिल्ली के जीटीबी अस्पताल को कोविड अस्पताल घोषित किया गया, इस अस्पताल में कोरोना वायरस के पुष्ट और संदिग्ध मरीज़ों को भर्ती करने के लिए 500 बेड हैं। ये राजधानी में पांचवा ऐसा अस्पताल है जिसे कोविड अस्पताल घोषित किया गया है। लोकनायक जयप्रकाश नारायण (LNJP) अस्पताल में एक वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी कोरोना वायरस पॉजिटिव आए हैं: दिल्ली स्वास्थ्य विभाग

ओडिशा में कोरोना वायरस के 96 नए मामले सामने आए हैं, राज्य में अब कोरोना वायरस पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या बढ़कर 1,819 हो गई है। राज्य में कोरोना वायरस सक्रिय मामलों की संख्या 833 है: राज्य स्वास्थ्य विभाग

राजस्थान में में आज सुबह 10:30 बजे तक कोरोना वायरस के 49 नए मामले सामने आए हैं, राज्य में अब कोरोना वायरस पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या बढ़कर 8,414 हो गई है। राज्य में आज 1 मौत के बाद कोरोना वायरस से होने वाली मौतों का आंकड़ा 185 हुआ: राजस्थान स्वास्थ्य विभाग

महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में 114 पुलिसकर्मी कोरोना वायरस पॉजिटिव आए हैं और 1 पुलिसकर्मी की कोरोना वायरस से मौत हुई है। राज्य में कोरोना वायरस संक्रमित पुलिसकर्मियों की कुल संख्या 2,325 है, अब तक कोरोना वायरस से 26 पुलिसकर्मियों की मौत हुई है: महाराष्ट्र पुलिस

बॉम्बे हाई कोर्ट ने महाराष्ट्र सरकार को निर्देश दिया कि वह 2 जून तक प्रवासियों को अपने मूल स्थानों पर ले जाने की प्रक्रिया के बारे में एक रिपोर्ट दायर करे।

पुणे जिले में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 302 नए मामले सामने आए हैं और 11 मौतें हुई हैं। कुल मामले 7314 हो गए हैं और मरने वालो का आकड़ा 321 पर है :डॉ भगवान पवार, जिला स्वास्थ्य अधिकारी

मणिपुर में कोरोना वायरस का एक नया मामला सामने आया है। राज्य में अब कोरोना वायरस पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या बढ़कर 60 हो गई है, राज्य में कोरोना वायरस सक्रिय मामलों की संख्या 53 है: राज्य सरकार

हिमाचल प्रदेश में 297 लोग कोरोना वायरस पॉजिटिव आए हैं, इसमें ठीक हो चुके 86 मामले और 5 मौतें शामिल हैं: हिमाचल प्रदेश स्वास्थ्य विभाग

असम में राज्य में कल शाम तक कोरोना संक्रमण के 25 नए मामले सामने आए हैं; मामलों की कुल संख्या 935 हो गई है। सक्रिय मामलों की संख्या 819 है: असम स्वास्थ्य मंत्री हिमंत बिस्वा शर्मा

TeamDigital