बीजेपी में घुसा कोरोना, संबित पात्रा अस्पताल में भर्ती
नई दिल्ली। देश में कोरोना मरीजों की बढ़ती तादाद बीच भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा कोरोना संक्रमण के लक्षण पाए जाने के बाद गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पार्टी सूत्रों के मुताबिक कोरोना वायरस संक्रमण की चपेट में आने के बाद उन्हें मेदांता मेडिसिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वे अस्पताल के आईसीयू-7 में भर्ती हैं। जहां उनकी हालत सामान्य बताई जा रही है।
सूत्रों ने कहा कि संबित पात्रा को सांस लेने तकलीफ की शिकायत के बाद पहले निजी डॉक्टर को दिखाया गया था। जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई थी लेकिन उसके बाद भी पात्रा को राहत महसूस नहीं हुई और उन्हें सांस लेने में तकलीफ बढ़ती गई।
सूत्रों के मुताबिक, पात्रा को सांस लेने में तकलीफ बढ़ने के बाद उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में दिखाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें भर्ती होने की सलाह दी। इस दौरान पात्रा का कोरोना टेस्ट भी कराया गया।
संबित पात्रा टेलीविजन न्यूज चैनलों के सबसे चर्चित चेहरे हैं। वो न्यूज चैनलों पर अपनी पार्टी का पक्ष रखते नजर आते हैं। साल 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने पात्रा को ओडिशा की एक सीट से कैंडिडेट बनाया था लेकिन वो हार गए थे।
