नहीं थम रही कोरोना की रफ्तार, 24 घंटे में रिकॉर्ड 6977 मामले आये सामने, 154 की मौत

नहीं थम रही कोरोना की रफ्तार, 24 घंटे में रिकॉर्ड 6977 मामले आये सामने, 154 की मौत

नई दिल्ली। देश में कोरोना की रफ्तार कम होने का नाम नहीं ले रही है। पिछले 24 घंटों में भारत में कोरोना संक्रमण के अब तक के सबसे ज़्यादा 6977 नए मामले सामने आये हैं और 154 मौतें हुईं।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक देश में अब कुल मामलों की संख्या 1,38,845 हो गई है, इसमें 77103 सक्रिय मामले, 57720 ठीक / छुट्टी और 4021 मौतें शामिल हैं।

राजस्थान में आज राजस्थान में कोरोना संक्रमण के 72 नए पॉजिटिव मामले और एक भी मौत रिपोर्ट नहीं हुई। राज्य में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या अब 7100 है: राज्य स्वास्थ्य विभाग

चंडीगढ़ में आज 9 नए पॉजिटिव मामले सामने आए हैं,केंद्र शासित प्रदेश में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 265 हो गई है: चंडीगढ़ के केंद्र शासित प्रदेश सरकार

ओडिशा में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 103 नए पॉजिटिव मामले रिपोर्ट किए गए जिसे मिलाकर राज्य में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 1438 हो गई है: राज्य स्वास्थ्य विभाग

दिल्ली के कंटेनमेंट ज़ोन्स की लिस्ट में 3 नए क्षेत्रों के जुड़ने से कुल कंटेनमेंट ज़ोन्स अब 90 हो गए हैं। अब तक 41 ज़ोन्स को डी-कंटेनमेंट किया जा चुका है।

असम के स्वास्थ्य मंत्री हिमंत बिस्वा सरमा सरमा के अनुसार, जब राज्य में 60,000 लोग आते हैं, तो 300 और कोरोना संक्रमण मामले होने की उम्मीद: असम के कोरोना संक्रमण मामलों की संख्या बढ़कर 427 हो गई है, जिनमें से 363 मामले सक्रिय हैं।

पिछले 24 घंटों में 44 नए पॉजिटिव मामले सामने आने के बाद कोरोना संक्रमण मामलों की संख्या आंध्र प्रदेश में 2671 हो गई है। राज्य में सक्रिय मामले 767 और अब तक 56 मौतें हो चुकी हैं: आंध्र प्रदेश स्वास्थ्य विभाग

दिल्ली में अभी 13418 पॉजिटिव केस हैं। इनमें से 6540 ठीक हो गए और 6617 अभी बीमार हैं। यानी जितने ठीक हुए उतने ही बीमार हुए। कोरोना की वजह से 261 लोगों की मौत हुई है: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल

केजरीवाल के मुताबिक 3829 बेड सरकारी सिस्टम में हैं उनमें से 3164 बेड पर ऑक्सीजन उपलब्ध है। 3829 में 1478 बेड भरे हुए हैं। सरकार के पास 250 वेंटीलेटर हैं उनमें से 11 वेंटीलेटर इस्तेमाल हो रहे हैं।

झारखंड में कोरोना संक्रमण के कुल पॉजिटिव केस 378 हो गए हैं जिनमें से 148 मरीज अब ठीक हो चुके हैं। राज्य में अब 226 सक्रिय मामले हैं: झारखंड स्वास्थ्य विभाग

आज मणिपुर में 2 और कोरोना संक्रमण के पॉजिटिव मामले सामने आए। पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 34 हो गई है जिनमें से 30 सक्रिय मामले हैं।

पिछले 24 घंटों में 51 पुलिस कर्मियों ने कोरोना संक्रमण के लिए पॉजिटिव टेस्ट किया है। महाराष्ट्र पुलिस में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या अब 1809 है जिसमें 1113 सक्रिय मामले, 678 ठीक और 18 मौतें शामिल हैं: महाराष्ट्र पुलिस

इंदौर में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 56 और पॉजिटिव मामले सामने आए। जिले में कुल कोरोना पॉजिटिव मामलों की संख्या अब 3064 हो गई है जिसमें 116 मौतें शामिल हैं: जिला स्वास्थ्य विभाग मध्य प्रदेश

TeamDigital