मोहम्मद ख़ुर्शीद अकरम सोज़ की नज़्म: ईद आई अजब एक उदासी लिये

मोहम्मद ख़ुर्शीद अकरम सोज़ की नज़्म: ईद आई अजब एक उदासी लिये

ईद आई अजब एक उदासी लिये
कोई कैसे किसी को मुबारक कहे
——————
ऐ ख़ुदा शुक्र है तेरी तौफ़ीक़ से
रोज़े रमज़ान के सारे पूरे हुए

ईद का चाँद भी आ गया है नज़र
इस पे कोविड का लेकिन पड़ा है असर

अब के आई है ईद ऐसे माहौल में
ख़ौफ़ छाया कोरोना का है हर तरफ़

लाखों इंसान हैं बे-बसी में पड़े
अल-मदद ऐ ख़ुदा की सदा हर तरफ़

हर तरफ़ दुख के बादल हैं छाये हुए
जिस तरफ़ भी किसी की नज़र जाती है

न उमंग है कोई ,न कोई जोश है
हर एक रूह प्यासी नज़र आती है
———————–
ईद आई अजब एक उदासी लिये !
कोई कैसे किसी को मुबारक कहे ?

TeamDigital