लॉकडाउन में मुसलमानो ने घरो पर ही अदा की अलविदा जुमा की नमाज़
बदायूं (विजय श्रीवास्तव) । बदायूँ में लाक डाउन के चलते मुस्लिम समुदाय के लोगों ने घरों पर ही अलविदा जुमा की नमाज अदा की और मुल्क के लिए अमन-चैन और देश को कोरोना मुक्ति के लिए की दुआ मांगी।
बदायूँ में जामा मस्जिद सहित जिले की सभी मस्जिद सूनी रही और सड़को पर सन्नाटा पसरा रहा। शहर के मुस्लिम बाहुल्य इलाको में भी जुमा नमाज़ के समय सन्नाटा पसरा था। सभी मुस्लिम लोगों ने घर पर ही नमाज अदा की, और प्रशासन के आदेशों का पालन कर लॉकडाउन बनाये रखने में प्रशासन को अपना सहयोग दिया। प्रशासन ने भी हर मस्जिद पर पुलिस की ड्यूटी लगा दी जिससे भीड़ इकट्ठी न हो पाए।
बदायूँ में मुस्लिम समुदाय के लोगों जुमा अलविदा की नमाज घर पर ही अदा की और जिले की जामा मस्जिद सहित सभी मस्जिदें सूनी पड़ी रही तथा सभी मस्जिदों पर पुलिस का पहरा रहा। वही मुस्लिम समुदाय के लोगों ने जुम्मा अलविदा की नमाज अदा करने के बाद मुल्क के लिए अमन-चैन की दुआ की।
इससे पहले यूपी सरकार की तरफ से मौलवियों से मस्जिदों में नमाज ना पढ़ने की अपील की गई थी। यही कारण था कि आज अलविदा जुमे के दिन भी मस्जिदें सुनसान रहीं।
