पिछले 24 घंटों में कोरोना के 1823 नए मामले, 67 मौतें

पिछले 24 घंटों में कोरोना के 1823 नए मामले, 67 मौतें

नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की तादाद लगातार बढ़ती जा रही है। पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 1823 नए मामले सामने आये हैं और 67 लोगों की मौत हुई है। वहीँ अब पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या बढ़कर 33,610 हो गई है। इसमें 24162 सक्रिय मामले, 8373 ठीक, डिस्चार्ज, माइग्रेटेड और 1075 मौतें शामिल हैं।

जम्मू और कश्मीर में COVID19 के 614 मामले हैं जिनमें से 390 मामले (कश्मीर में 384, जम्मू में 6) सक्रिय हैं। 8 मरीजों की बीमारी से मौत हो गई है जबकि 216 लोग ठीक हो गए हैं। 80 प्रतिशत COVID-19 मामले असिम्प्टोमैटिक हैं: जम्मू और कश्मीर सरकार के प्रवक्ता रोहित कंसल

तमिलनाडु में 161 नए COVID19 पॉजिटिव मामले जिनमें चेन्नई से 138 मामले आज रिपोर्ट किए गए। राज्य में सकारात्मक मामलों की कुल संख्या अब 2323 हो गई है: तमिलनाडु स्वास्थ्य विभाग

दिल्ली में 2 और प्राइवेट अस्पताल-महा दुर्गा चैरिटेबल ट्रस्ट अस्पताल और श्री गंगाराम सिटी अस्पताल को भी कोरोनो वायरस के कंफर्म / संदिग्ध मामलों को स्वीकार करने के लिए COVID अस्पताल घोषित कर दिया गया है: दिल्ली स्वास्थ्य विभाग

दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा के लिए तैनात CISF के एक जवान का आज COVID-19 टेस्ट पॉजिटिव आया है। जवान रोटेशन के आधार पर मेट्रो स्टेशन पर ड्यूटी कर रहा था। दिल्ली में CISF के कुल 3 COVID-19 पॉजिटिव मामले सामने आए हैं, अन्य 2 दिल्ली हवाई अड्डे पर तैनात थे: CISF

पंजाब में आज #COVID19 के 105 मामले सामने आए हैं इसे मिलाकर पंजाब में कोरोना मामलों की कुल संख्या 480 हो गई है इसमें से 356 मामले सक्रिय, 104 मरीज ठीक जबकि कोरोना की वजह से अब तक 20 अन्य लोगों की जान चली गई है: पंजाब स्वास्थ्य विभाग

बिहार लौटने वाले प्रवासी श्रमिकों,छात्रों और अन्य लोगों को राज्य की सीमाओं पर खाना दिया जाएगा और #COVID19 के लिए स्क्रीनिंग की जाएगी।हम उन्हें उनके संबंधित ब्लॉक में छोड़ने की व्यवस्था करेंगे जहां उनकी फिर से स्क्रीनिंग कर उन्हें क्वारंटीन किया जाएगा:बिहार के DGP गुप्तेश्वर पांडे

बिहार में आज 13 नए COVID19 पॉजिटिव मामले सामने आए इसे मिलाकर कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 422 हो गई है: बिहार के प्रमुख सचिव-स्वास्थ्य

एक्स्पर्ट समिति ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि पश्चिम बंगाल में #COVID19 के कारण 33 लोगों की मौत हुई है। संयोग से को-मोरबिडिटी से मरे 72 अन्य लोगों में भी कोरोना वायरस पाया गया है: पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव राजीव सिन्हा

हिमाचल प्रदेश में पिछले 6दिनों से कोई भी कोरोना का नया मामला सामने नहीं आया है फिर भी आप सबसे निवेदन है कि सरकार द्वारा दिए सभी दिशानिर्देशों का पालन करें।लोगों को सुबह सैर के लिए डेढ़ घंटे की छूट और इसके साथ कर्फ्यू में 3घंटे की जगह में 4घंटे की छूट दी गई है: H.P. के CM जयराम सिंह ठाकुर

29अप्रैल शाम 5बजे से लेकर 30अप्रैल शाम 5बजे तक कर्नाटक में 30 नए #COVID19 मामलों की पुष्टि की गई, इसके साथ राज्य में कुल कोरोना मामलों की संख्या 565 हो गई है: राज्य स्वास्थ्य विभाग

छत्तीसगढ़ में AIIMS रायपुर ने आज सूरजपुर से 9 सैंपल्स का टेस्ट किया जिसमें से 2 COVID-19 पॉजिटिव पाए गए। COVID-19 वार्ड में सभी को भर्ती किया गया है। वे स्थिर हैं। AIIMS ने आज एक गर्भवती महिला सहित 2 और रोगियों को छुट्टी दे दी।

छत्तीसगढ़ में COVID19 के लिए दो और व्यक्तियों का टेस्ट पॉजिटिव आया है। राज्य में कुल कोरोना मामलों की संख्या अब 40 हो गई है जिसमें से 36 पूरी तरह से ठीक हो गए हैं: टी.एस. सिंह देव, राज्य के स्वास्थ्य मंत्री

देश में डब्लिंग रेट लॉकडाउन से पहले 3.41 था जो अब बढ़कर 11 दिन हो गया है। कुछ राज्य/केंद्र शासित प्रदेश जैसे उत्तर प्रदेश, दिल्ली, जम्मू कश्मीर, उड़ीसा, राजस्थान, तमिलनाडु, पंजाब में डब्लिंग रेट 11 से 20 दिन पाया गया है: लव अग्रवाल संयुक्त सचिव स्वास्थ्य मंत्रालय

14 दिन पहले का रिकवरी रेट 13.06 था जोकि अब 25.1 हो गया है। इसके साथ ही कोरोना से मरीजों का डेथ रेट 3.2% नोट किया गया है जिसमें से 65% पुरुष और 35% महिलाएं मरीज शामिल हैं: लव अग्रवाल संयुक्त सचिव स्वास्थ्य मंत्रालय

राजस्थान में आज COVID19 के 118 मामले सामने आए है। यहां कुल मामलों की संख्या बढ़कर 2,556 हो गई है,इसमें 58 मौतें और 836 ठीक हुए लोग शामिल हैं: राजस्थान स्वास्थ्य विभाग

हरियाणा में आज कोरोना वायरस के 18 नए पॉजिटिव मामले सामने आए हैं, इसके बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 329 हो गई है। 227 मरीज़ ठीक/ डिस्चार्ज हो चुके हैं। राज्य में अब तक 3 लोगों की मौत हुई है: स्वास्थ्य विभाग, हरियाणा सरकार

TeamDigital