पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 1684 नए मामले, संक्रमितों की तादाद हुई 23 हज़ार के पार

पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 1684 नए मामले, संक्रमितों की तादाद हुई 23 हज़ार के पार

नई दिल्ली। देश में पिछले 24 घंटे के अंदर कोरोना संक्रमण के 1684 नए मामले सामने आये हैं और अब देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की तादाद 23हज़ार का आंकड़ा पार कर गई है।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में कोरोना के1684 नए मामले सामने आये हैं और 37 लोगों की मौतें हुई हैं। भारत में अब COVID19 पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या बढ़कर 23,077 हो गई है इसमें 17610 सक्रिय मामले, 4749 ठीक / डिस्चार्ज / विस्थापित और 718 मौतें शामिल हैं।

राजस्थान में 36 नए पॉजिटिव मामले सामने आए हैं (जयपुर से 13, कोटा से 18, झालावाड़ से 4 और भरतपुर से 1)। राज्य में अब पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 2000 हो गई है।

दिल्ली के महरौली कंटेनमेंट ज़ोन से दृश्य। इस एरिया को सील कर दिया गया है और यहां पुलिस बल तैनात किए गए हैं।दिल्ली में कंटेनमेंट ज़ोन की संख्या बढ़कर 92 हो गई है।दिल्ली में कोरोना संक्रमण के पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 2376 है और अब तक कुल 50 मौतें हो चुकी हैं।

निजी प्रयोगशालाओं में कोरोना जांच को लेकर उत्तर प्रदेश स्वास्थ्य विभाग ने निर्देश जारी किए।इसमें कहा है कि ICMR से अनुमति प्राप्त निजी प्रयोगशालाएं एकल चरण जांच के लिए अधिकतम 2500 रुपए ले सकती हैं। ICMRने प्रथम स्क्रीनिंग के लिए अधिकतम 1500और दूसरे टेस्ट के लिए अधिकतम 3,000रुपये तय किए हैं।

महाराष्ट्र में कल शाम 6 बजे तक कोरोना वायरस के 778 नए मामले सामने आए और 14 मौतें हुईं। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के मामलों की कुल संख्या 6,427 है, इसमें डिस्चार्ज हो चुके 840 मामले शामिल हैं।

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब के मुताबिक राज्य में कोरोना वायरस का दूसरा मरीज़ लगातार टेस्ट के बाद नेगेटिव पाया गया है। हमारा राज्य कोरोना मुक्त हो गया है।

केरल के मुख्यमंत्री पिनरई विजयन ने कहा कि केरल से दिल्ली में तबलीगी जमात के कार्यक्रम में शामिल होने वाले सभी लोगों को ट्रेस और टेस्ट कर लिया गया है। मैं विशेष रूप से इसका जिक्र कर रहा हूं क्योंकि इसके बारे में अफवाहें फैलाने के प्रयास हैं। केरल में कल शाम तक कोरोना वायरस के 10 नए मामले सामने आए हैं। राज्य में कोरोना वायरस पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 447 हैं जिनमें से 129 सक्रिय मामले हैं।

गुजरात के अहमदाबाद में एक मोबाइल टेस्टिंग वैन चलाई गई है। ये वैन ग्रामीण और नगर पालिका क्षेत्रों में जाकर सैंपल इकट्ठा करेगी, इसकी खास बात ये है कि इससे स्वास्थ्यकर्मी संक्रमित होने से बचे रहेंगे।

TeamDigital