कोरोना संक्रमण: पिछले 24 घंटे में 1324 नए मामले सामने आये, कुल तादाद हुई 15712
नई दिल्ली। देश में तेजी से बढ़ते जा रहे कोरोना संक्रमण के मामलो के बीच पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 1324 नए मामले सामने आये हैं और अब देश में कोरोना संक्रमित लोगों की तादाद 15712 हो गई है।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक भारत में COVID-19 पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 15712 हो गई है। इसमें 12974 मामले सक्रिय हैं, 2230 लोग ठीक / डिस्चार्ज/ विस्थापित हुए हैं वहीँ अबतक 507 लोगों की मौत हुई है।
महाराष्ट्र में आज नागपुर जिले में 9 लोगों का कोरोना वायरस टेस्ट पॉजिटिव आया है। जिले में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 72 हो गई है। देश में कोरोना संक्रमण से सर्वाधिक प्रभवित महाराष्ट्र में मरीजों का आंकड़ा 3648 तक पहुंच गया है।
वहीँ आंध्र प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 44 नए पॉजिटिव मामले सामने आए। राज्य में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 647 हो गई है।
राजस्थान में आज कोरोना के 80 पॉजिटिव मामले दर्ज़ किए गए। जिनमें भरतपुर में अब तक 17, भीलवाड़ा 1, बीकानेर 2, जयपुर 7, जैसलमेर 1, झुंझुनू 1, जोधपुर 30, नागौर 12, कोटा 2, झालावाड़ 2, हनुमानगढ़ 1 और सवाई माधोपुर 1 शामिल हैं। इसके साथ ही कुल कोरोना पॉजिटिव मामलों की संख्या 1431 हो गई है।
झारखंड में कोरोना संक्रमण के 4 नए मामले सामने आए हैं, इनमे रांची से 3 और सिमडेगा से 1 नया मामला मिला है। राज्य में कुल पॉजिटिव मामले 38 हो गए हैं।
मध्यप्रदेश के इंदौर में कोरोना महामारी की जद में आये 41 वर्षीय पुलिस निरीक्षक ने शनिवार देर रात दम तोड़ दिया। राज्य में कोरोना संक्रमण के मामले 1400 से ज्यादा हो गए हैं और संक्रमण से मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही 69 तक पहुँच गई है।
दिल्ली में शनिवार रात तक 186 नए कोरोना वायरस के पॉजिटिव केस सामने आए। जबकि एक व्यक्ति की मौत भी दर्ज की गई है। दिल्ली सरकार के मुताबिक अब राजधानी में पॉजिटिव मामलों का आंकड़ा 1893 पहुंच गया है। वहीं अब तक 43 लोगों की मौत हो चुकी है। 207 मरीज ठीक भी हो चुके हैं।
