निज़ामुद्दीन मर्कज़ के कार्यक्रम में भाग लेने वाले 6 लोगों की कोरोना से मौत

निज़ामुद्दीन मर्कज़ के कार्यक्रम में भाग लेने वाले 6 लोगों की कोरोना से मौत

नई दिल्ली। दिल्ली के निजामुद्दीन में तबलीकी जमात के मर्कज़ में 13 से 15 मार्च तक आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए तेलंगाना के 06 लोगों की कोरोना संक्रमण के कारण मौत हो गई है।

तेलंगाना सरकार के मुताबिक दिल्ली के निजामुद्दीन में तब्लीगी जमात में हिस्सा लेने वाले छह लोगों की कोरोना की वजह से मौत हो चुकी है। निजामुद्दीन में 13 से 15 मार्च तक मरकज में एक धार्मिक आयोजन किया गया था। जिसमें करीब 2000 लोगों ने हिस्सा लिया था।

इससे पहले सोमवार को निजामुद्दीन मर्कज़ को पुलिस ने खाली करा दिया और यहाँ मौजूद 100 विदेशी नागरिको सहित करीब 200 लोगों को कोरोना संक्रमण टेस्ट कराये जाने के लिए दिल्ली के लोकनायक अस्पताल में भर्ती किया गया। अस्पताल के मुताबिक इन सभी लोगों का कोरोना टेस्ट होगा। अगर इनका टेस्ट निगेटिव आता है तो फिर भी इन्हें क्वारनटीन किया जा सकता है।

वहीँ देश में कोरोना संक्रमित लोगों लगातार बढ़ रही है। सोमवार को पश्चिम बंगाल, गुजरात और महाराष्ट्र में एक-एक लोगों की मौत हो चुकी है। राजस्थान में कोरोना वायरस के 20 नए मामले सामने आए है, जिसमें से 10 मामले राजधानी जयपुर के हैं। राजस्थान में अब तक कोरोना वायरस से 79 लोग संक्रमित हो चुके है।

देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या 32 हो गई है, जबकि 1251 लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं । स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में पिछले 24 घंटों में 227 नए मामले सामने आए हैं।

TeamDigital