लॉकडाउन आगे बढ़ाने की आशंकाओं को सरकार ने किया ख़ारिज, कहा ‘ऐसा कोई प्लान नहीं’

लॉकडाउन आगे बढ़ाने की आशंकाओं को सरकार ने किया ख़ारिज, कहा ‘ऐसा कोई प्लान नहीं’

नई दिल्ली। कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए सरकार द्वारा एहतियात के तौर पर लागू किये गए 14 अप्रेल तक के लॉक डाउन को लेकर तरह तरह की आशंकाओं के बीच सरकार ने लॉक डाउन बढ़ाये जाने की आशंकाओं को ख़ारिज कर दिया है।

कोरोना वायरस को लेकर केंद्र सरकार ने सोमवार को कहा कि इसे आगे बढ़ाने का फिलहाल कोई योजना नहीं है। केंद्रीय मंत्रिमंडल सचिव राजीव गौबा ने कहा कि लॉकडाउन को बढ़ाए जाने की खबरें चौंकाने वाली हैं, हमारा ऐसा कोई प्लान नहीं है।

गौरतलब है कि कई मीडिया रिपोर्ट्स में इस तरह की कई खबरें प्रकाशित होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने 14 अप्रेल तक घोषित किये गए लॉकडाउन को बढ़ाये जाने अंदेशा व्यक्त किया गया है।

कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि कोरोना संक्रमण के तीसरे चरण के लिए लॉक डाउन की अवधि बढ़ाई जा सकती है। वहीँ शोधार्थियों द्वारा तैयार की गई COV-IND-19 नामक रिपोर्ट में कहा गया है कि आने वाले दिनों में भारत में कोरोना का कहर और बढ़ सकता है। रिपोर्ट में चेतावनी दी गई है कि भारत में मई महीने के मध्य तक कोरोना वायरस से संक्रमित पुष्ट मामलों की संख्या एक लाख से लेकर 13 लाख तक हो सकती है।

अभी हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मन की बात कार्यक्रम में देशवासियों को अपने संबोधन में कोरोना को लेकर देशभर में किये गए लॉकडाउन को लेकर कहा कि वे देशवासियों से माफी मांगते हैं, क्योंकि कुछ ऐसे फैसले लेने पड़े हैं जिनसे देशवासियों को तकलीफ उठानी पड़ रही है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से कहा कि कुछ फैसलों के कारण आपकी जिंदगी में परेशानी आ गई है। गरीबों को खास दिक्कत हुई है. पीएम मोदी ने कहा कि उन्हें मालूम है कि कुछ उनसे नाराज भी होंगे। मगर कोरोना से लड़ने के लिए ये कदम जरूरी थे। पीएम मोदी ने कहा कि कोरोना वायरस इंसान को मारने की जिद ले बैठा है। उन्होंने कहा कि लॉक डाउन आपको बचाने के लिए लगाया गया है।

प्रीपेड सिम 20 अप्रेल तक रहेंगे वैलिड:

केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा है कि ‘BSNL ने आज एक बहुत महत्वपूर्ण फैसला किया है उनके प्रीपेड सिम को 20 अप्रैल तक वैलिड कर दिया है, ऑउटगोइंग कॉल को 10 रुपए का एक्टेशन दे दिया गया है ताकि गरीब मज़दूर को बात करने में कोई दिक्कत न हो।

TeamDigital