प्रियंका की अपील: लॉकडाउन को देखते हुए इनकमिंग-आउटगोइंग फ्री करें कंपनियां

प्रियंका की अपील: लॉकडाउन को देखते हुए इनकमिंग-आउटगोइंग फ्री करें कंपनियां

नई दिल्ली। देश में कोरोना के प्रकोप को बढ़ने से रोकने के लिए एहतियातन 14 अप्रेल तक किये गए लॉकडाउन के एलान को देखते हुए कांग्रेस ने टेलीकॉम कंपनियों से एक महीने तक इनकमिंग-आउट गोइंग सुविधा फ्री करने की अपील की है।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि भूख, प्यास और बीमारियों से जूझते हुए अपने परिवार और घर पहुंचने के लिए जो लोग जद्दोजहद कर रहे हैं उनकी मदद की जानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि ‘बहुत सारे लोग जो अपने घर जा रहे हैं उनके मोबाइल रिचार्ज ख़त्म हो चुके हैं। इसका मतलब है कि वो अपने परिजनों को कॉल नहीं कर सकते और न ही उनके कॉल रीसीव कर सकते हैं।’

प्रियंका गांधी संचार कंपनियों से कहा, ‘मैं आपसे अनुरोध करती हूं कि आप अपनी मोबाइल सेवा में इनकमिंग और आउटगोइंग व्यवस्था को अगले एक महीने के लिए निःशुल्क कर दें।’

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने टेलीकॉम कंपनियों के मालिक मुकेश अंबानी(जिओ), सुनील मित्तल(एयरटेल), कुमार मंगलम बिड़ला(वोडाफोन-आइडिया) और पी के पूर्व्वार(बीएसएनएल) को पत्र लिखकर इनकमिंग आउटगोइंग – आउटगोइंग सुविधा फ्री करने की अपील की है।

TeamDigital