माया को एक और झटका : आरके चौधरी ने भी पार्टी छोड़ी, लगाए आरोप

लखनऊ । यूपी के दिग्गज नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के बाद बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) को एक और झटका लगा है। उत्तर प्रदेश में अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले आरके चौधरी ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। चौधरी बीएसपी में महासचिव थे।
इस्तीफा देते हुए चौधरी ने पार्टी सुप्रीमो मायावती पर टिकट बेचने का आरोप लगाया। चौधरी ने कहा कि वे आगामी 11 जुलाई को भावी रणनीति तय करेंगे।
चौधरी को बीएसपी में दिग्गज नेताओं में गिनती की जाती है। सूत्रों की मानें तो चौधरी मोहनलाल गंज से टिकट मांग रहे थे लेकिन बीएसपी सुप्रीमो ने यहां से किसी और को प्रत्याशी घोषित कर दिया, जिससे खफा होकर आरके चौधरी ने पार्टी छोड़ने का ही फैसला कर डाला। चौधरी का पार्टी छोड़ना उत्तर प्रदेश में अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव के लिहाज से बीएसपी के लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है।
