कोरोना इफेक्ट: योगी सरकार 11 हज़ार कैदियों को देगी 8 हफ्ते का पैरोल

कोरोना इफेक्ट: योगी सरकार 11 हज़ार कैदियों को देगी 8 हफ्ते का पैरोल

लखनऊ ब्यूरो। कोरोना के प्रकोप को देखते हुए उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने बड़ा फैसला किया है। सात साल से कम सजा वाले अपराधों के लिए प्रदेश की जेलों में बंद 11 हज़ार कैदियों को 8 हफ्ते के लिए निजी मुचलकों पर रिहा किया जाएगा।

प्रदेश सरकार के मुताबिक कैदियों की रिहाई सोमवार से की जायेगी। इस रिहाई में शामिल कैदियों को सूचीवद्ध करने के लिए अपराध की श्रेणी, कैदियों का जेल में व्यव्हार को आधार बनाया गया है।

देश में कोरोना संक्रमण को देखते हुए बरती जा रही सावधानियों के तहत योगी सरकार ने यह फैसला लिया है। हालाँकि कैदियों की यह रिहाई सीमित समय के लिए ही है लेकिन जेल की बैरकों में भीड़ कम करने के उद्देश्य से यह फैसला लिया गया है।

इससे पहले महाराष्ट्र की उद्धव ठाकरे सरकार ने कोरोना वायरस जैसे जानलेवा संक्रमण को जेल में फैलने से रोकने के लिए एहतियात के तौर पर जेल से कैदियों को रिहा करने का ऐलान किया था।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में कोरोना के संक्रमित मरीजों की संख्या 50 तक पहुँच गई है। वहीं, भारत में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या 930 पहुंच चुकी है। इनमें से 22 कोरोना मरीजों की मौत भी हो चुकी है, जबकि 82 लोग ठीक हो चुके हैं।

TeamDigital