खबर प्रकाशित होने के बाद शबीना को जगी वेतन मिलने की आस, कहा-शुक्रिया ‘लोकभारत’
ब्यूरो (राम मिश्रा,अमेठी): अमेठी के एक प्राइमरी स्कूल में नियुक्ति सहायक अध्यापिका शबीना खातून को तीन वर्ष बाद वेतन मिलने की आस अब जाग गई है। पिछले तीन वर्षो से वेतन न मिलने के कारण शबीना आर्थिक तंगी से जूझ रही थी। शबीना ने लोकभारत प्रतिनिधि से बातचीत में अपनी व्यथा सुनाई।
जिसको लेकर “लोकभारत” ने बीते शनिवार को “शबीना की दास्ताँ: हम शिक्षा और संस्कारों के चौकीदार, हम पर ही है आर्थिक तंगी की मार“ शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी।
बता दे कि “लोकभारत” में खबर प्रकाशित होने के बाद शिक्षा विभाग के अधिकारियो ने मामले का संज्ञान लेते हुए शबीना खातून के शैक्षिक प्रमाण पत्रों व अभिलेखों के सत्यापन को लेकर जरुरी प्रक्रिया शुरू कर दी है ।
सोमवार को स्कूल पहुँच एबीआरसी ने की मुलाकात-
अधिकारियो के निर्देश पर बीते सोमवार को स्कूल पहुँचे एबीआरसी मुसाफिरखाना ने शिक्षिका शबीना खातून के शैक्षिक प्रमाण पत्रों के यथाशीघ्र सत्यापन होने को लेकर और जल्द वेतन विसंगति दूर होने का ढांढस बंधाया है ।
बताते चले कि अमेठी जिले के मुसाफिरखाना विकासखण्ड के मॉडल प्राइमरी स्कूल पूरे परवानी में शबीना खातून 16 मार्च वर्ष 2016 से बतौर सहायक अध्यापिका नियुक्ति है। शबीना खातून ने “लोकभारत” के अमेठी प्रतिनिधि “राम मिश्रा” से नियुक्ति के तीन वर्षो तक शैक्षिक प्रमाण पत्रों व अभिलेखों का सत्यापन न होने के कारण वेतन नही मिलने की बात कही थी।
शबीना खातून ने ये भी बताया कि वह नियुक्ति के बाद से ही वेतन विसंगति को लेकर अपने अधिकारियो से गुहार लगाई लेकिन उनकी बातों का किसी ने ध्यान नही दिया। जिसके बाद शाबीना ने लोकभारत के अमेठी प्रतिनिधि राम मिश्रा को अपनी दर्द भरी दास्ताँ सुनाते हुए मदद करने की बात कही ।
लोकभारत में खबर प्रकाशित होने के बाद अमले में मच गया हड़कम्प-
लोक भारत में खबर प्रकाशित होने के बाद शिक्षा विभाग में हड़कम्प में हड़कम्प मच गया और बेसिक शिक्षा अधिकारी अमेठी विनोद कुमार मिश्र ने सम्बंधित संस्था में व्यक्तिगत वाहक भेजकर सत्यापन मंगवाने और वेतन सम्बंधी समस्या का जून तक हल हो जाने की बात कही थी।
इसी क्रम में अधिकारियो के निर्देश पर एबीआरसी मुसाफिरखाना शिक्षिका शाबीना खातून के स्कूल पहुँचकर शैक्षिक प्रमाण पत्रों के जल्द सत्यापन होने को लेकर ढांढस बंधाया।
शुक्रिया ‘लोकभारत’- शिक्षिका शबीना
वेतन विसंगति को लेकर अपने अधिकारियो के ठोस सांत्वना मिलने के बाद अब शाबीना खातून की आस जग गई है जिसके बाद शिक्षिका शबीना खातून ने लोकभारत को शुक्रिया कहते हुए उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी है ।
