बाबरी मस्जिद ढहाने के बयान पर साध्वी प्रज्ञा के खिलाफ दर्ज होगी एफआईआर

बाबरी मस्जिद ढहाने के बयान पर साध्वी प्रज्ञा के खिलाफ दर्ज होगी एफआईआर

नई दिल्ली। भोपाल से बीजेपी के टिकिट पर लोकसभा चुनाव लड़ रही मालेगांव ब्लास्ट की आरोपी साध्वी प्रज्ञा के लिए एक और नई मुसीबत पैदा हो गयी है। बाबरी मस्जिद ढहाने में खुद के शामिल होने का बयान देने के लिए साध्वी प्रज्ञा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी।

साध्वी प्रज्ञा ने एक न्यूज़ चैनल से बातचीत करते हुए कहा था कि वह 06 दिसंबर 1992 को अयोध्या में बाबरी मस्जिद विध्वंस का हिस्सा थीं और बाबरी मस्जिद विध्वंस का हिस्सा होने पर वह गर्व महसूस करती है। साध्वी के इस बयान पर एक चुनाव अधिकारी ने एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए हैं।

इससे पहले मुंबई हमले में शहीद हुए तत्कालीन एटीएस चीफ हेमंत करकरे को लेकर आपत्तिजनक बयान देने के बाद साध्वी प्रज्ञा विवादों में आ गयीं। अभी हेमंत करकरे का मामला थमा भी नहीं था कि साध्वी प्रज्ञा ने बाबरी विध्वंस में खुद के शामिल होने की स्वीकारोक्ति देते हुए खुद को गौरवान्वित बता कर नये विवाद को जन्म दे दिया है।

शहीद एटीएस चीफ हेमंत करकरे को लेकर दिए गए आपत्तिजनक बयान के बाद साध्वी प्रज्ञा इस मामले में माफ़ी मांग चुकी हैं। इसके बावजूद वे अभी भी अपने बयान के लिए विपक्ष के निशाने पर हैं।

TeamDigital