ट्रंप और मोदी की तुलना करने के लिए योगी आदित्यनाथ की कही बात कितनी सच ?

ट्रंप और मोदी की तुलना करने के लिए योगी आदित्यनाथ की कही बात कितनी सच ?

इटावा। एक चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीएम नरेंद्र मोदी की शान में कसीदे पड़े तो यह भी कह दिया कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि यदि मैं राष्ट्रपति बन जाऊँगा तो पीएम नरेंद्र मोदी की तरह काम करूंगा।

योगी आदित्यनाथ ने अपने दावे को पुख्ता करने के लिए उदाहरण दिया कि अमेरिका में राष्ट्रपति पद के चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप ने बीजेपी के 2014 के चुनावी कैंपेन “अबकी बार मोदी सरकार” की तर्ज पर अमेरिका में अभियान शुरू किया था।

हालाँकि यह सच है कि अमेरिका में राष्ट्रपति पद के चुनाव के दौरान कई ट्वीट में “अबकी बार ट्रंप सरकार” का ज़िक्र हुआ था लेकिन इसके अलावा ऐसा कुछ नहीं हुआ जिससे ये बात सिद्ध हो सके कि अमेरिकी राष्ट्रपति ने यह कहा था कि वे राष्ट्रपति बने तो अमेरिका के विकास के लिए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरह काम करेंगे।

वाशिंगटन पोस्ट में प्रकाशित एक खबर के मुताबिक अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एडिसन की रैली में कहा, “मैं भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ काम करने के लिए तैयार हूं, जो तत्परता से अर्थव्यवस्था और नौकरशाही में सुधार की कोशिश में लगे हैं।” यह तब की बात है जब अमेरिकी राष्ट्रपति ने पिछले वर्ष दिवाली मिलन समारोह में हिस्सा लिया था।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीएम नरेंद्र मोदी की तारीफ़ में जो कुछ कहा वह पूरा का पूरा सच नहीं है। अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने कब ऐसा कहा कि यदि वह अमेरिका के राष्ट्रपति बने तो अमेरिका के विकास के लिए पीएम नरेंद्र मोदी की तरह काम करेंगे ? इस बात की कोई जानकारी नहीं है।

TeamDigital