आप से गठबंधन: माकन के बाद संदीप दीक्षित ने किया चुनाव लड़ने से इंकार
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच गठबंधन को लेकर जहाँ कल कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने गोलमोल जबाव दिया वहीँ पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय माकन ने एलान किया कि वे लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे।
अजय माकन के बाद आज दिल्ली के पूर्व सांसद संदीप दीक्षित ने भी चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया है। संदीप दीक्षित ने कहा कि वे इस बार चुनाव नहीं लड़ेंगे।
इससे पहले मंगलवार को दिल्ली में कांग्रेस और आप के बीच गठबंधन को लेकर पूछे गए सवाल के जबाव में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने गठबंधन पर गोलमोल बयान देकर असमंजस को और बढ़ा दिया।
राहुल गांधी ने आप के साथ गठबंधन के सवाल पर कहा कि ‘‘इस पर कोई असमंजस नहीं है. स्थिति बहुत स्पष्ट है। देश भर में हमने गठबंधन किए हैं। हमारे दरवाजे गठबंधन के लिए खुले हुए हैं। गठबंधन के मुद्दे पर हमारा रुख लचीला है।’’
वहीँ कहा जा रहा है कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन को लेकर सीटों पर विवाद है। आम आदमी पार्टी कांग्रेस को दो सीटें देना चाहती है वहीँ वह गोवा और पंजाब, हरियाणा में कांग्रेस से सीटें मांग रही है। वहीँ कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस पार्टी आप के साथ सिर्फ दिल्ली में गठबंधन करने को तैयार है।
फिलहाल गठबंधन को लेकर स्थति स्पष्ट नहीं है और जैसे जैसे चुनाव का समय करीब आएगा गठबंधन को लेकर मामला और उलझ सकता है। गौरतलब है कि दिल्ली में सभी सात सीटों के लिए 12 मई को वोट डाले जाएंगे।
