चुनाव आयोग ने सुप्रीमकोर्ट में कहा: वीवीपैट की गिनती बढ़ाने की कोई जरूरत नहीं
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव में ईवीएम मशीनों से वीवीपैट पर्चियों के मिलान के लिए 21 विपक्षी दलों द्वारा दायर याचिका का विरोध करते हुए हलफनामा दाखिल किया है। अपने हलफनामा में चुनाव आयोग ने कहा है कि ईवीएम से मिलान करने के लिए वीवीपीएटी की गिनती बढ़ाने की कोई जरूरत नहीं है।
बता दें कि सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव में वीवीपैट की पर्चियों के सत्यापन की प्रक्रिया को बढ़ाने पर जोर देते हुए चुनाव आयोग से कहा था कि किसी भी संस्था को खुद को सुधार से अलग नहीं रखना चाहिए।
गौरतलब है कि विपक्षी दलों की मांग है कि ईवीएम से जुडी वीवीपैट मशीनों की कम से कम 50% पर्चियों का मिलान अनिवार्य किया जाए। वहीँ चुनाव आयोग का कहना है कि इसकी कोई आवश्यकता नहीं है।
