राहुल गांधी का एलान: सत्ता में आये तो बिजनिस शुरू करने के लिए नहीं होगी परमिशन की ज़रूरत

राहुल गांधी का एलान: सत्ता में आये तो बिजनिस शुरू करने के लिए नहीं होगी परमिशन की ज़रूरत

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बड़ा एलान किया है। उन्होंने कहा कि यदि कांग्रेस सत्ता में आयी तो कारोबार शुरू करने के लिए किसी की अनुमति लेने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी।

युवा बिजनेसमैन के लिए पार्टी के प्लान को बताते हुए कहा है कि नए बिजनिस के शुरू होने के पहले तीन वर्ष तक किसी तरह की अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।

राहुल गांधी ने साथ ही कहा कि एंजल टैक्स को खत्म कर दिया जाएगा, कंपनी का जॉब क्रिएशन अधिक रहने पर आर्थिक मदद भी दी जाएगी और बैंकों की तरफ से लोन आसानी से दिलाया जाएगा।

जीरो परमिशन के तहत कांग्रेस अध्यक्ष की घोषणा के मुताबिक युवाओं को बिजनेस स्टार्ट करने के लिए किसी भी तरह के कोई परमिशन की जरूरत नहीं होगी। युवा बिजनेसमैन डायरेक्ट इंवेस्टमेंट कर बिजनेस कर सकेंगे। तीन साल के बाद उन्हें परमिशन की जरूरत होगी।

बता दें कि एंजल टैक्स वह होता है जो किसी नए गठित कंपनी के इंवेस्टमेंट पर टैक्स लिया जाता है। वर्तमान में एंजल टैक्स की दर 30 प्रतिशत है। नया कारोबार शुरू करने में कई तरह की दिक्कतों के साथ नए कारोबारियों को एंजल टेक्स भी देना होता है।

TeamDigital