बीजेपी नेता कालराज मिश्रा भी नहीं लड़ेंगे लोकसभा चुनाव

बीजेपी नेता कालराज मिश्रा भी नहीं लड़ेंगे लोकसभा चुनाव

लखनऊ। देवरिया से बीजेपी सांसद कालराज मिश्रा ने एलान किया है कि वे लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। इससे पहले बीजेपी नेता उमा भारती, सुषमा स्वराज भी लोकसभा चुनाव न लड़ने का एलान कर चुकी हैं।

कालराज मिश्रा ने कहा कि लोकसभा चुनावो में पार्टी द्वारा दी गयीं अहम ज़िम्मेदारियों के चलते वे पूरा समय पार्टी को देंगे। इसलिए उन्होंने तय किया है कि वे लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे।

वहीँ कहा जा रहा है कि कालराज मिश्रा का नाम उन सांसदों की सूची में शामिल है जिनके पार्टी हाईकमान टिकिट काटने जा रही है। इसकी भनक लगने के बाद कालराज मिश्र ने स्वयं ही चुनाव न लड़ने का एलान किया है।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी भी लोकसभा चुनाव न लड़ने का एलान कर सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक आडवाणी की परम्परागत सीट गांधीनगर पर इस बार पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह चुनाव लड़ सकते हैं।

हालाँकि आडवाणी ने अभी आधिकारिक तौर पर चुनाव न लड़ने का एलान नहीं किया है लेकिन माना जा रहा है कि वे इस बार लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे।

TeamDigital