राज ठाकरे का मोदी सरकार पर गंभीर आरोप, कहा- पुलवामा कांड में अजित डोभाल की हो जांच

राज ठाकरे का मोदी सरकार पर गंभीर आरोप, कहा- पुलवामा कांड में अजित डोभाल की हो जांच

मुंबई। महाराष्ट्र नव निर्माण सेना (मनसे) के अध्यक्ष राज ठाकरे ने रविवार को मोदी सरकार पर गंभीर आरोप लगाये है। ठाकरे ने कहा कि चुनाव पूर्व पुलवामा जैसे बड़े मामले के पीछे राजनैतिक षड्यंत्र हो सकता है।

कोल्हापुर की एक सभा में राज ठाकरे ने कहा कि मोदी सरकार चुनाव से पहले या चुनाव के दौरान किसी बड़ी घटना को अंजाम दे सकती है ताकि जनता का ध्यान राफेल की डील और नोटबंदी के दौरान बड़े पैमाने पर हुए भ्रष्टाचार से हट जाए। उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने के लिए ये लोग कुछ भी करा सकते हैं।

राज ठाकरे ने कहा कि हम पिछले साढ़े चार साल में हुए भ्रष्टाचार को भूल जाएं। इसलिए मोदी सरकार भारत बनाम पाकिस्तान का डर खड़ा कर रही है। हमारे सामने एक दुश्मन खड़ा किया जा रहा है। अमेरिका वर्षों से यही कर रहा है।

राज ठाकरे ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल की जांच कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि पुलवामा में सीआरपीएफ के जिन 40 जवानों की जान गई, उनकी राजनीतिक बलि ली गई है। अगर डोभाल की सही तरीके से जांच कराई गई तो सब सामने आ जाएगा कि यह क्या मामला था और वास्तव में क्या घटित हुआ है?

TeamDigital