सचिन पायलट ने कार्यकर्ताओं से की शांतिपूर्ण माहौल बनाये रखने की अपील

सचिन पायलट ने कार्यकर्ताओं से की शांतिपूर्ण माहौल बनाये रखने की अपील

नई दिल्ली। राजस्थान में मुख्यमंत्री पद के लिए फंसे पेंच के बीच जहाँ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अध्यक्ष सचिन पायलट और राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत दोनों दिल्ली में हैं वहीँ सचिन पायलट समर्थको ने राजस्थान के करौली में सड़क जामकर पायलट के समर्थन में नारेबाजी की।

इस बीच सचिन पायलट ने राज्य के कांग्रेस कार्यकर्ताओं से शांति और सौहार्द बनाये रखने की अपील की है। एएनआई न्यूज़ के मुताबिक सचिन पायलट ने करौली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा रोड जाम करने की खबरों पर पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि वे शांति और शालीनता बनाये रखें।

पायलट ने कहा कि हमे कांग्रेस के नेतृत्व पर पूरा भरोसा है। सोनिया गांधी और राहुल गांधी जो निर्णय करेंगे हम उसे पूरे अनुशासन के साथ स्वीकार करेंगे। उन्होंने कहा कि हमे पूरी तरह से पार्टी के लिए पूरी तरह निष्ठावान हैं, हमारी ज़िम्मेदारी है कि हम पार्टी का गौरव बढ़ाएं।

इससे पहले आज राजस्थान में मुख्यमंत्री पद के लिए सचिन पायलट और अशोक गहलोत के नाम को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और यूपीए चेयर पर्सन सोनिया गांधी के बीच गहन मंत्रणा हुई। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने राजस्थान से जुड़े दोनों नेताओं अशोक गहलोत और सचिन पायलट से अलग अलग मुलाकात की।

https://lokbharat-com.stackstaging.com/%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A5%81%E0%A4%B2-%E0%A4%95%E0%A5%87-%E0%A4%98%E0%A4%B0-%E0%A4%AA%E0%A4%B9%E0%A5%81%E0%A4%82%E0%A4%9A%E0%A5%80-%E0%A4%B8%E0%A5%8B%E0%A4%A8%E0%A4%BF%E0%A4%AF%E0%A4%BE/

हालाँकि अभी तक इस में मामले कोई फैसला नहीं आया है कि राजस्थान में कांग्रेस का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा। सूत्रों की माने तो अगले कुछ घंटे निर्णायक साबित हो सकते हैं। पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी ने दोनों नेताओं को फ़िलहाल दिल्ली में रहने के निर्देश दिए हैं।

TeamDigital