29 और 30 नवंबर को फिर दिल्ली घेरेंगे किसान

29 और 30 नवंबर को फिर दिल्ली घेरेंगे किसान

नई दिल्ली। मोदी सरकार में किसानो की दुर्दशा, गन्ने के बकाये के भुगतान और स्वामीनाथन कमेंटी की सिफारिशें लागू करने की मांग को लेकर एक बार फिर देशभर के किसान दिल्ली कूंच करेंगे।

देशभर के किसान अपना विरोध जताने के लिए 29 नवंबर को दिल्ली पहुंचेंगे और दिल्ली के रामलीला मैदान में किसानो की आयोजित एक बड़ी सभा शामिल होंगे। इतना ही नहीं 30 नवंबर को हज़ारो कोई तादाद में किसान संसद का घेराव करेंगे। इस प्रदर्शन का आयोजन अखिल भारतीय किसान सभा द्वारा किया जा रहा है।

किसानो के इस विरोध प्रदर्शन में देशभर के करीब 30 किसान संगठनों से जुड़े किसान भाग लेंगे। इस प्रदर्शन को वामदलों से जुड़े किसान संगठनों का भी समर्थन प्राप्त है।

गौरतलब है कि इससे पहले 2 अक्टूबर को भी किसान दिल्ली कूँच का असफल प्रयास कर चुके हैं। उत्तराखंड से पश्चिमी उत्तर प्रदेश होते हुए दिल्ली में प्रवेश की कोशिश करने पर किसानो को दिल्ली यूपी सीमा पर रोक दिया गया था। इसके बाद पुलिस और किसानो के बीच हुई झड़प में पुलिस ने किसानो पर लाठीचार्ज किया था। इस लाठीचार्ज में कई किसान घायल हो गए थे।

TeamDigital