एम जे अकबर लौटे स्वदेश, एक और #MeToo का खुलासा

एम जे अकबर लौटे स्वदेश, एक और #MeToo का खुलासा

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री एमजे अकबर अपना विदेशी दौरा पूरा कर स्वदेश वापस आ गए हैं। पत्रकारों द्वारा यौनशोषण के सदर्भ में पूछे गए सवाल के जबाव में एमजे अकबर ने कहा कि वे इस पर बाद में बयान देंगे।

इस बीच एमजे अकबर को लेकर एक और नया खुलासा हुआ है। एम जे अकबर पर अब तक दस महिलाएं यौन शोषण का आरोप लगा चुकी हैं। ताजा आरोप में एक टीवी चैनल की पत्रकार माजली डी पाई कैंप ने एमजे अकबर पर यौन शोषण करने का खुलासा किया है।

माजली के अनुसार साल 2007 में जब वे 18 साल की थीं तब पत्रकारिता का ककहरा ही पढ़ रही थीं। इस दौरान एशियन एज अखबार में उन्हें इंटर्नशिप करने का मौका मिला। एम् जे अकबर उस वक़्त एशियन एज के संपादक थे।

माजली के मुताबिक एमजे अकबर ने उन्हें जबरन किस किया। एक न्यूज़ चैनल को भेजे गए ईमेल में पत्रकार माजली डी पाई कैंप ने खुलासा किया है कि जब वे इंटर्नशिप का आखिरी दिन एम् जे अकबर के चैंबर में उन्हें थैंक्यू कहने गई तो उन्होंने एम् जे अकबर से हाथ मिलाने के लिए अपना हाथ आगे बढ़ाया, लेकिन एम् जे अकबर ने उनकी बांह पकड़ ली, उन्हें खींचा और उनके मुंह पर चूमा तथा बेहद आपत्तिजनक हरकत की।

माजली ने लिखा कि वह एम् जे अकबर के इस तरह के व्यवहार से भौचक्की रह गयी। इस घटना के बाद माजली एम् जे अकबर के केबिन से तुरंत बाहर चली आई, और ऑफिस के कुछ लोगों को ये बात बताई।

केंद्रीय मंत्री एम् जे अकबर को लेकर लगातार हो रहे सनसनीखेज खुलासो के बाद अब बीजेपी पर उनके इस्तीफे का दबाव बनता जा रहा है। ऐसी संभावनाएं व्यक्त की जा रही हैं कि एम् जे अकबर पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर अपना पक्ष रखें। वहीँ बीजेपी सूत्रों की माने तो एम जे अकबर जल्द ही इस्तीफा दे सकते हैं।

TeamDigital