बसपा के पूर्व विधायक हाजी अलीम की संदिग्ध मौत

बसपा के पूर्व विधायक हाजी अलीम की संदिग्ध मौत

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से बसपा उम्मीदवार के तौर पर दो बार विधायक रहे हाजी अलीम(57) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी है। पूर्व विधायक की संदिग्ध मौत की खबर किसी के गले उतर रही। मौके पर फॉरेंसिक टीम भी बुलाई गयी है।

जानकारी के मुताबिक हाजी अलीम की मौत गोली लगने से हुई है। वहीं कमरे में शव के पास पिस्टल भी मिली है। हालाँकि पुलिस का कहना है कि पूर्व विधायक के शव की जांच के बाद ही मौत के कारणों को लेकर कोई ठोस जानकारी दी जा सकती है।

हाजी अलीम 2007 और 2012 में बसपा के टिकट पर बुलंदशहर सदर सीट से विधायक चुने गए थे। 2017 के चुनाव में उन्हें बीजेपी के वीरेंद्र सिरोही ने हरा दिया था।

जानकारी के अनुसार हाजी अली चार दिन से बाहर थे। वे कल ही वह बुलंदशहर ऊपरकोट स्थित अपने निवास आए थे। हाजी अलीम की मौत की खबर मिलते ही उनके आवास पर लोगों की भीड़ जमा हो गयी है। शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है।

हाजी अलीम के समर्थको का दावा है कि हाजी अलीम की ह्त्या की गयी है। फिलहाल इस मामले में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।

TeamDigital