अहिंसा समाज पार्टी ने सदभावना रैली निकालकर दिखाया दमखम
भोपाल ब्यूरो। दो अक्टूबर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती और अहिंसा समाज पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित पार्टी की सदभावना रैली प्रातः 11 बजे आशिमा मॉल के पास से शुरू होकर पार्टी के प्रदेश कार्यालय पर सम्पन्न हुई।
रैली में अहिंसा समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश तांत्रिक और प्रदेश अध्यक्ष क्यू एम नवेद के अलावा सैकड़ो कार्यकर्त्ता और पदाधिकारी शामिल हुए। अहिंसा समाज पार्टी की सदभावना रैली होंशगाबाद रोड, ज्योति टाकीज , साकेत नगर, कोलर पीएनटी चौराहे, जवाहर कॉलेज से होते हुए पार्टी के प्रदेश कार्यालय पर सम्पन्न हुई।
इससे पहले अहिंसा समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश तांत्रिक और प्रदेश अध्यक्ष क्यू एम नवेद तथा पार्टी के पदाधिकारियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर फूल मालाएं चढ़ाकर उनकी 150 वीं जयंती पर स्मरण किया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश तांत्रिक ने सदभावना रैली को हरी झंडी दिखाकर की शुरआत कराई। अहिंसा समाज पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश तांत्रिक और प्रदेश अध्यक्ष क्यू एम नवेद का जोशीला स्वागत किया।
अहिंसा समाज पार्टी अपने सिद्धांतो से नहीं करेगी समझौता: राजेश तांत्रिक
सद्धभावना रैली में शामिल हुए पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश तांत्रिक ने कहा कि अहिंसा समाज पार्टी की स्थापना दो अक्टूबर के दिन हुई थी। पार्टी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और डा भीमराव आंबेडकर के सिद्धांतो पर चलने के लिए वचनबद्ध है।
राजेश तांत्रिक ने कहा कि अहिंसा पार्टी का मूल सिद्धांत ‘सत्य, अहिंसा और भाईचारा है’ , उन्होंने कहा कि पार्टी अपनी नीतियों और सिद्धांतो से कोई समझौता नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि हम अहिंसा और भाईचारे का सन्देश लेकर जनता के बीच में आये हैं और हम इस सन्देश को देशभर में लेकर जायेंगे।
अब चुनाव की तैयारी में जुट जाएँ पार्टी कार्यकर्त्ता: क्यू एम नवेद
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष क्यू एम नवेद ने कहा कि अहिंसा समाज पार्टी धीमे धीमे अपने लक्ष्य की तरफ बढ़ रही है। मध्य प्रदेश में होने जा रहे विधानसभा चुनावो का ज़िक्र करते हुए उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर कड़ी मेहनत करने का सन्देश दिया।
क्यू एम नवेद ने कहा कि पार्टी विधानसभा चुनावो की तैयारियों को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया को जल्द पूरा कर लेगी। साथ ही उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के लिए अधिकांश सीटों पर प्रत्याशियों के चयन का काम पूरा कर लिया गया है।
क्यू एम नवेद ने कहा कि हमारी प्राथमिकता सभी विधानसभाओं में साफ़ छवि वाले योग्य और ईमानदार उम्मीदवार के चयन की है। इसके लिए हम हर विधानसभा से अपने कार्यकर्ताओं की राय लेकर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नामो का जल्द एलान कर दिया जाएगा।
इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकाश शुक्ला, प्रदेश महासचिव संतोष चतुर्वेदी, प्रदेश सचिव एस एन पांडे, विपेन्द्र सिंह, लोकेश कुम्भकार, शाहेदा बानो, शादाब सलीम, प्रदेश युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष विजय गुप्ता,जिलाध्यक्ष आर एस कुम्भकार, कैप्टेन पीपी सोढ़ी, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष ज़ैनब ज़मा, महासचिव सारिका उपाध्याय, जुबेर खान, ओसाफ अली सहित पार्टी के प्रदेश और जिला इकाई के पदाधिकारियों सहित सैकड़ो की तादाद में कार्यकर्त्ता मौजूद थे।




