कांग्रेस सत्ता में आते ही करेगी व्यापम घोटले वालो पर सख्त कार्यवाही: राहुल

कांग्रेस सत्ता में आते ही करेगी व्यापम घोटले वालो पर सख्त कार्यवाही: राहुल

भोपाल। मध्य प्रदेश में चुनावी बिगुल फूंकने पहुंचे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करते हुए कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे पूरी ताकत के साथ एकजुट होकर काम करें।

भेल (BHEL) के दशहरा मैदान पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने बीजेपी की राज्य और केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने रोजगारी के मुद्दे पर मध्य प्रदेश सरकार कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि राज्य का युवा रोज़गार चाहता है।

राहुल गांधी ने कहा कि आपने 15 साल बीजेपी का राज देखा है, हर बार कहा जाता है कि रोजगार दिया जाएगा लेकिन हम सत्ता में आए तो हम पूरा जोर लगाकर दिखाएंगे।

राहुल गांधी ने कहा कि राज्य से मेड इन चाइना का टैग हटाकर मेड इन मध्य प्रदेश का टैग लगाना है। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि जब कांग्रेस की सरकार बनेगी तो पहले नंबर कांग्रेस के कार्यकर्ता की सरकार होगी।

पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि मोदी जी ने देश के गरीबों का पैसा 15 अमीरों को दिया। कांग्रेस सत्ता में आई तो असली जीएसटी लागू करेगी। उन्होंने कहा कि विजय माल्या और नीरव मोदी चोर नहीं है लेकिन अगर हिंदुस्तान का किसान कर्ज वापस नहीं देता तो वह चोर है।

किसानो को लेकर राहुल गांधी ने कहा कि जैसे ही कांग्रेस सरकार सत्ता में आई तो किसानों का कर्ज माफ होगा. मुझे फर्क नहीं पड़ता तो अर्थशास्त्री क्या कहते हैं। उन्होंने कहा कि मैं कांग्रेस का अध्यक्ष हूं। मेरी सबसे पहली जिम्मेदारी मध्य प्रदेश की जनता की है।

उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि जो दर्द यहां के किसानों और युवाओं का वह कांग्रेस अध्यक्ष की है। पार्टी बाद में पहले आप लोग हैं। दूसरे नंबर पर कांग्रेस के कार्यकर्ता और तीसरे नंबर पर कांग्रेस के नेता हैं।

राहुल गांधी ने कहा कि विपक्ष का काम कांग्रेस का कार्यकर्ता करता है। लाठी कांग्रेस कार्यकर्ता खाता है लेकिन चुनाव से पहले पैराशूट से नेता है। हर कोई खुद को कहता है कि वह 15 साल पहले कांग्रेस में था लेकिन जो पैराशूट से कूदेगा उसे टिकट नहीं मिलेगा। पहले 5-6 साल काम करेगा। तभी टिकट मिलेगा।

उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस की सरकार बनेगी तो पहले नंबर कांग्रेस के कार्यकर्ता की सरकार होगी। अगर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का दरवाजा नहीं खुलेगा तो 15 मिनट न मुख्यमंत्री रहेगा न विधायक रहेगा।

राहुल गांधी ने कहा कि शक्ति कार्यक्रम हमने लागू किया है, इसके जरिये कांग्रेस कार्यकर्ता सीधे अपने नेतृत्व को बताए। महिला का आरक्षण का बिल पास किया जाए, पूरी कांग्रेस इस बिल का समर्थन करेगी।

राहुल गांधी ने कांग्रेस की महिला कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि मध्य प्रदेश में हम ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को विधानसभा में भेजने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि आरएसएस में महिलाओं को जगह नहीं होती है लेकिन कांग्रेस में महिलाओं की पार्टी की है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में टिकट बांटने का काम कांग्रेस कार्यकर्ताओं से पूछ किया जाएगा। ठेका किसी को नहीं दिया जाएगा।

प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह का नाम लिए बिना राहुल गांधी ने कहा कि जिन्होंने व्यापमं स्कैम किया उन पर सख्त से सख्त कार्रवाई होगी। इसको हम अपने घोषणापत्र में डाल रहे हैं।

इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का रोड शो भोपाल के लालघाटी से वीआईपी गेस्ट हाउस, इमामी गेट, सदर मंजिल, कमला पार्क, पॉलिटेक्निक चौराहा, बाण गंगा, रोशनपुरा चौराहा, अपेक्स बैंक, पीसीसी, ज्योति टॉकीज, चेतक ब्रिज, कस्तूरबा नगर तिराहे से अन्ना नगर होता हुआ दशहरा भेल मैदान पर सम्पन्न हुआ।

TeamDigital