अच्छे दिन: पेट्रोल हुआ 80 के पार, अबकी बार ….

अच्छे दिन: पेट्रोल हुआ 80 के पार, अबकी बार ….

नई दिल्ली। देश में पेट्रोल डीजल की बढती कीमतों के बीच सभी पुराने रिकोर्ड टूट गए हैं। पहली बार पेट्रोल के दाम 80 रुपये प्रति लीटर के आंकड़े को पार कर गए हैं। पेट्रोल के दामो माज 39 पैसे की बढ़ोत्तरी के साथ ही देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 80.38 रुपये प्रति लीटर हो गयी है।

वहीँ राजधानी दिल्ली में डीजल की कीमतों में 44 पैसे की बढ़ोत्तरी के बाद डीजल 72.51 रुपये पार्टी लीटर की दर से बेचा जा रहा है। देश की वित्तीय राजधानी कही जाने वाली मुंबई में पेट्रोल की कीमत में 38 पैसे की बढ़ोत्तरी के बाद आज पेट्रोल की कीमत 87.77 पैसे प्रति लीटर हो गयी है।

वहीँ मुंबई में डीजल की कीमत 47 पैसे की बढ़ोतरी के साथ 87.39 रुपये प्रति लीटर हो गयी है। लगातार बढ़ रही तेल की कीमतों को लेकर जहाँ आम आदमी की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है वहीँ धान की खेती के समय डीजल की कीमतें बढ़ने से किसानो को धान की खेती में सिचाई के लिए मुश्किलें हो रही हैं।

केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शुक्रवार को कहा कि देश में तेल की कीमतों में बढ़ोतरी अंतरराष्ट्रीय कारकों से हो रही है और अब यह जरूरी हो गया है कि पेट्रोल तथा डीजल को माल एवं सेवा कर (जीएसटी) के तहत लाया जाए।

केंद्र द्वारा तेल की कीमतों में कटौती के प्रयासों के बारे में पूछे जाने पर प्रधान ने कहा कि कोई सिर्फ उत्पाद शुल्क घटाकर इस मुद्दे का प्रभावी तरीके से हल नहीं कर सकता।

तेल की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोत्तरी के खिलाफ अब विपक्ष सरकार पर हमलावर हो गया है। कांग्रेस ने 10 सितम्बर को भारत बंद का एलान किया है वहीँ वामपंथी दल तेल की कीमतों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ 10 सितम्बर को देश भर में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे।

TeamDigital