मध्य प्रदेश: 17 सितंबर को राहुल की मौजूदगी में कांग्रेस फूंकेगी चुनावी बिगुल

मध्य प्रदेश: 17 सितंबर को राहुल की मौजूदगी में कांग्रेस फूंकेगी चुनावी बिगुल

भोपाल ब्यूरो। मध्य प्रदेश में इस साल के अंत तक होने जा रहे विधान सभा चुनावो की तैयारियों में जुटी कांग्रेस इस समय अपने चुनावी घोषणा पत्र पर काम कर रही है। खास वजह है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी 17सितम्बर को भोपाल पहुँच रहे हैं।

मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने मंगलवार को भोपाल में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी 17 सितंबर को भोपाल पहुंचेंगे।

वहीँ पार्टी सूत्रों के अनुसार 17 सितम्बर को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की मौजूदगी में कांग्रेस अपना चुनावी बिगुल फूंकेगी। सूत्रों ने कहा कि इस समय कांग्रेस नेता पार्टी के चुनावी घोषणा पत्र के फायनल ड्राफ्ट पर काम कर रहे हैं।

सूत्रों ने कहा कि कांग्रेस आलाकमान के निर्देश पर चुनावी घोषणा पत्र का अंतिम ड्राफ्ट दिल्ली भेजा जायेगा और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के मध्य प्रदेश आने से पहले यह घोषणा पत्र प्रिंट कर तैयार रखा जाएगा।

पार्टी के मुताबिक कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर तीन नई कमेंटियों का गठन किया है। इसका ऐलान शनिवार को किया गया। हालांकि इसमें मध्य प्रदेश से सिर्फ एक नेता मीनाक्षी नटराजन को शामिल किया गया है।

वहीँ मध्य प्रदेश में कांग्रेस किसी पार्टी के साथ गठबंधन करेगी अथवा नही, अभी तक इस पर पार्टी की तरफ से स्थति स्पष्ट नही की गयी है। हालाँकि पिछले दिनों प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा था कि गठबंधन की संभावनाओं पर विचार के लिए राजनैतिक दलों से बातचीत की जा रही है लेकिन फ़िलहाल गठबंधन को लेकर पार्टी ने ख़ामोशी साध रखी है।

TeamDigital