कांग्रेस ने मणिशंकर अय्यर को किया बहाल

कांग्रेस ने मणिशंकर अय्यर को किया बहाल

नई दिल्ली। कांग्रेस ने वरिष्ठ नेता मणिशंकर को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित किये जाने के निर्णय को अब पार्टी ने पलटते हुए अय्यर के निलंबन को रद्द कर उनकी सदस्यता बहाल कर दी है।

गौरतलब है कि गुजरात विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर एक कथित टिप्पणी किये जाने के आरोप में पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया था।

मणिशंकर अय्यर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए नीच शब्द का इस्तेमाल किया था। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात चुनाव के दौरान कई सभाओं में इस बात को मंच से कहा कि कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने उनके लिए नीच शब्द का इस्तेमाल किया है।

इसके बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की सहमति से कांग्रेस अध्यक्ष मणिशंकर को पार्टी प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया गया था। कांग्रेस के प्रभारी महासचिव अशोक गहलोत के मुताबिक अब अनुशासन समिति सिफारिश पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मणिशंकर अय्यर की सदस्य्ता को बहाल कर दिया है।

TeamDigital