मंदिर नहीं बना तो 2019 में बीजेपी को हराएंगे : महंत परमहंस दास

मंदिर नहीं बना तो 2019 में बीजेपी को हराएंगे : महंत परमहंस दास

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री मुख़्तार अब्बास नकवी द्वारा 2019 चुनाव को लेकर दिए गए बयान पर राम मंदिर आंदोलन से जुड़े महंत परमहंस दास ने पलटवार किया है।

मुख़्तार अब्बास नक़वी ने कहा था कि 2019 का चुनाव सिर्फ विकास के मुद्दे पर लड़ा जाएगा। नक़वी के बयान पर महंत परमहंस दास ने कहा कि यदि 2019 से पहले राम मंदिर का निर्माण नहीं हुआ तो हम बीजेपी के खिलाफ आंदोलन शुरू करेंगे और चुनाव में बीजेपी की पराजय सुनिश्चित करेंगे।

उन्होंने कहा कि यदि बीजेपी को 2019 का चुनाव जीतना है तो उससे पहले राम मंदिर का निर्माण होना चाहिए अन्यथा हम आंदोलन करेंगे। बता दें कि अभी हाल में ही अखिल भारतीय संत समिति की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में भी राम मंदिर निर्माण और गंगा की सफाई के मुद्दे पर संतो ने मोदी सरकार को खरी खरी सुनाई थीं।

संतो का आरोप था कि सरकार राम मंदिर निर्माण और गंगा के संरक्षण के मुद्दे पर गुमराह कर रही है। बैठक में भाग लेने वाले संतो का आरोप था कि राम मंदिर के लिए कानून बनाने से सरकार बच रही है।

TeamDigital