नागपुर में क्या बोलेंगे प्रणब दा ? दिया ये जबाव

नागपुर में क्या बोलेंगे प्रणब दा ? दिया ये जबाव

नई दिल्ली। पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी द्वारा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ द्वारा नागपुर में आयोजित एक कार्यक्रम का निमंत्रण स्वीकार करने के बाद उठे सवालो के अब सवाल उठ रहे हैं कि पूर्व राष्ट्रपति संघ के कार्यक्रम में अपने भाषण में क्या कहेंगे।

एक बांग्ला दैनिक से बात करते हुए पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने कहा कि संघ के कार्यक्रम में भाग लेने का निमंत्रण स्वीकार करने के बाद उनके पास कई ईमेल, फोन और चिट्ठियां आयीं हैं लेकिन अभी उन्होंने सीधे तौर पर अभी किसी को ये नहीं बताया कि नागपुर में उनके भाषण का मुख्य विषय क्या होगा।

पूर्व राष्ट्रपति ने कहा कि उन्हें जो कहना है वह नागपुर में ही कहेंगे। इससे पहले संघ के कार्यक्रम में भाग लेने का निमंत्रण स्वीकार करने के बाद कांग्रेस नेताओं सहित सेकुलर विचारधारा वाले लोगों ने सवाल उठाये थे। पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम और कांग्रेस के पूर्व सांसद संदीप दीक्षित ने भी प्रणब मुखर्जी द्वारा संघ का निमंत्रण स्वीकार करने को लेकर सवाल उठाये थे।

पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने कहा था कि पी. चिदंबरम का कहना था, ‘वह (प्रणब मुखर्जी) आरएसएस का निमंत्रण स्वीकार कर चुके हैं। ऐसे में इसकी चर्चा करनी ही बेकार है कि उन्हें उस कार्यक्रम में जाना चाहिए या नहीं। यदि मुझे निमंत्रण मिलता तो मैं उसे अस्वीकार कर देता।’

गौरतलब है कि पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी नागपुर में आयोजित आरएसएस के संघ शिक्षा वर्ग के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे।

TeamDigital