बीजेपी को टक्कर देने के लिए तोगड़िया 24 जून को करेंगे नई पार्टी का एलान

बीजेपी को टक्कर देने के लिए तोगड़िया 24 जून को करेंगे नई पार्टी का एलान

वड़ोदरा । विश्व हिन्दू परिषद के पूर्व अंतराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीण भाई तोगड़िया ने एलान किया कि वे 24 जून को नई पार्टी लांच करेंगे। तोगड़िया ने मोदी सरकार की आलोचना की और उसपर वादों से मुकरने और लोगों की आकांक्षाएं पूरी नहीं करने का आरोप लगाया।

मोदी सरकार के चार साल के कार्यकाल पर टिप्पणी करते हुए तोगड़िया ने इसे माइनस 25 प्रतिशत करार दिया। उन्होंने प्रधानमंत्री की विदेश नीति को “ खराब ‘ बताया. तोगड़िया ने कहा कि “बड़े सपने बेचना काफी नहीं है”।

तोगड़िया ने कहा कि राष्ट्र निर्माण, “कार्यों की सच्चाई पर निर्भर होती है जो जमीनी स्तर पर नजर आनी चाहिए।” उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और भाजपा से जुड़े कई लोग मोदी सरकार से “नाराज” और “चकित” हैं क्योंकि वह ‘‘वैचारिक, समाजिक-राजनीतिक और आर्थिक मुद्दों पर कुछ करती हुई नहीं दिख रही और कुछ मामलों में बात से पलटते हुए भी नजर आयी है।”

संवाददाताओं से बात करते हुए हिंदूवादी नेता प्रवीण तोगड़िया ने मोदी सरकार पर अपने वादों से मुकरने का आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी को सबक सिखाने के लिए वे नई पार्टी बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे 24 जून को नई पार्टी का विधिवत एलान करेंगे।

TeamDigital