चुनाव आयोग की घोषणा ने पहले बीजेपी आईटी सेल अध्यक्ष ने घोषित कर दी चुनाव तारीख
नई दिल्ली। कर्नाटक में विधानसभा चुनावो के लिए चुनाव आयोग द्वारा तारीखों के एलान से कुछ देर पहले ही बीजेपी आईटी सेल के अध्यक्ष अमित मालवीय द्वारा चुनाव की तारीखों की जानकारी ट्वीट किये जाने को लेकर विवाद गहरा गया है।
बता दें कि चुनाव आयोग ने आज कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के लिए कार्यक्रम का एलान किया है। चुनाव आयोग की घोषणा से पहले ही बीजेपी आईटी सेल के अध्यक्ष अमित मालवीय ने ट्वीट कर बताया कि कर्नाटक में 12 मई को वोटिंग होगी। जबकि दूसरी तरफ चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू ही हुई थी।
अमित मालवीय ने सुबह 11 बजकर 8 मिनट पर ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने लिखा कि कर्नाटक में 12 मई को वोटिंग होगी, जबकि मतगणना 18 मई को होगी। अब इस मामले को लेकर सवाल उठ रहे हैं कि आखिर बीजेपी आईटी सेल के अध्यक्ष अमित मालवीय को चुनावी तारीख के बारे में जानकारी पहले से कैसे मिली।
जैसे ही अमित मालवीय ने ट्वीट किया, उसी दौरान प्रेस कॉन्फ्रेंस में रिपोर्टर ने चुनाव आयुक्त से सवाल पूछ लिया की अभी तक आपने घोषणा नहीं की है, लेकिन बीजेपी के आईटी सेल के इंचार्ज ने चुनाव की तारीख बता दी है। इस पर चनाव आयुक्त ने कहा कि यह गंभीर मामला है और हम इसकी जांच करेंगे. चुनाव आयुक्त ने कहा है कि इस मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी।
