फिर भड़काऊ बयान: कटियार ने कहा “मंदिर के लिए देना होगा एक और बलिदान”

फिर भड़काऊ बयान: कटियार ने कहा “मंदिर के लिए देना होगा एक और बलिदान”

नई दिल्ली। बीजेपी नेता विनय कटियार ने राम मंदिर को लेकर एक बार फिर भड़काऊ बयान दिया है। कटियार ने कहा कि हिन्दुओं को राम मंदिर के लिए एक और बलिदान देना होगा।

बता दें कि अयोध्या की विवादित भूमि की सुनवाई सुप्रीमकोर्ट में चल रही है। सुप्रीमकोर्ट इस मामले से जुड़े सभी सबूतों और दस्तावेजों का अध्यन कर रहा है। साथ ही कोर्ट यह भी कह चूका है कि अयोध्या की विवदित भूमि के मालिकाना हक के मामले को ज़मीन के समय मामले की तरह देखा जाना चाहिए।

विनय कटियार ने अयोध्या में कहा कि ‘भगवान राम चाहते हैं कि एक बलिदान और हो और हमें इसके लिए तैयार रहना चाहिए, तभी जाकर अयोध्या में मंदिर निर्माण हो सकेगा। विनय कटियार ने कहा कि 6 दिसंबर, 1992 को जब मुलायम सिंह ने गोलियां चलवायी थी, तब कई लोग मारे गए थे, ऐसी ही एक और क्रांति करने की जरुरत है और हिंदू समुदाय को शहादत के लिए तैयार रहना चाहिए।’

विनय कटियार ने कहा कि ‘हम सिर्फ मथुरा और काशी की बात नहीं कर रहे हैं, बल्कि देश में कई देवस्थान हैं, जिन्हें मुगल शासकों द्वारा तोड़ा गया।’ कटियार ने आरोप लगाते हुए कहा कि ‘कश्मीर में तमाम मंदिर तोड़े जा रहे हैं और देश में कई ऐसे स्थान हैं, जहां मंदिरों को सुरक्षित रख पाना कठिन हो रहा है।’

कटियार ने कहा कि ‘अयोध्या में बहुत सारी मस्जिद हैं और जो लोग मस्जिद की मांग कर रहे हैं, वह एक महाजिद कर रहे हैं। इस महाजिद को खत्म करने के लिए सबकों संघर्ष करना होगा।’ कटियार ने ये भी कहा कि हमें यह उम्मीद है कि साल 2019 तक राम मंदिर का निर्माण कार्य शुरु कर दिया जाएगा।

श्री श्री रविशकर द्वारा किये जा रहे मध्यस्थता का हवाला देते हुए कटियार ने कहा कि ‘आज वो लोग इस मुद्दे पर वार्ता करने आ रहे हैं, जिनका इस मामले से कोई लेना-देना नहीं है।’

TeamDigital