आरएसएस बीजेपी के दलित-मुस्लिम विरोधी एजेंडे के खिलाफ एकजुट होने की ज़रूरत: ओवैसी
औरंगाबाद। आल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने आरएसएस और बीजेपी पर आरोप लगाया है कि वे देश पर हिंदुत्व वाली विचारधाराएं थोप रहे हैं।
ओवैसी ने कहा कि बीजेपी और आरएसएस दलित मुस्लिम मुक्त भारत बनाना चाहता है। औरंगाबाद में एक सभा को सम्बोधित करते हुए ओवैसी ने दलितों और मुसलमानो से एकजुट होकर संघ और बीजेपी के प्रयासों के खिलाफ एकजुट होने का आह्वान किया।
ओवैसी ने कहा कि बीजेपी देश को मुस्लिम मुक्त बनाना चाहती है जबकि आरएसएस देश को दलित मुक्त बनाने की विचारधारा को लेकर चल रही है। उन्होंने कहा कि संघ परिवार की विचारधारा और इनके गुरू गोलवलकर, हेडगेवार से लेकर सावरकर की तक विचारधारा मुस्लिमों को हिंदू बनाने की है।
ओवैसा ने कहा कि मौजूदा दौर में बीजेपी आरएसएस देश के दलितों और मुस्लिमो पर हिंदुत्व विचारधारा को थोपने में जुटे हैं। उन्होंने कहा कि आरएसएस बीजेपी द्वारा संघ परिवार के उत्पीड़न और भेदभाव को रोकने के लिए दलित मुस्लिम एकता समय की आवश्यकता है।
ओवैसी ने तीन तलाक पर सरकार के प्रस्तावित कानून पर भी निशाना साधा। औरगंबाद के आम खास मैदान में 40 हजार लोगों की मौजूदगी में ओवैसी ने कि ये बिल मुस्लिम महिलाओं के खिलाफ है। इतना ही नहीं ये समानता के अधिकार के भी खिलाफ है, ऐसे दोषपूर्ण कानून की कोई जरूरत नहीं है।
