फिर लगी तेल की कीमतों में आग, मुंबई में 79 रुपये हुआ पेट्रोल
नई दिल्ली। डीजल और पेट्रोल की कीमतों में एक बार फिर बढोत्तरी हुई है। मुंबई में पेट्रोल की कीमतें 79.06 रुपये प्रति लीटर तक पहुँच गयी है वहीँ दिल्ली में पेट्रोल की कीमतें 71 रुपये 27 पैसे प्रति लीटर पर पहुँच गयी है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में जबरदस्त तेजी आई है। तेल कंपनियों के अनुसार 12 दिसंबर 2017 के बाद तेल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। उस दिन डीजल की कीमत 58.34 रुपये लीटर थी। पिछले एक महीने में इसमें 3.40 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि हुई। इस दौरान पेट्रोले के दाम 2.09 रुपये लीटर बढ़े।
वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल के व्यापार के दो प्रमुख मानकों…ब्रेंट तथा वेस्ट टेक्सास इंटीमीडिएट (डब्ल्यूटीआई)…में दिसंबर 2014 के बाद काफी तेजी आयी है। पिछले सप्ताह ब्रेंट 70.05 डालर प्रति बैरल पर पहुंच गया जबकि डब्ल्यूटीआई 64.77 डालर पर पहुंच गया।
मुंबई में पेट्रोल की कीमत 79.06 रुपये लीटर हो गई है तो डीजल 65.74 रुपये प्रति लीटर के भाव पर बेचा जा रहा है। तीन साल में पेट्रोल-डीजल का ये सबसे ज्यादा दाम है। दिल्ली में आज पेट्रोल के दाम 71.27 रुपये प्रति लीटर है जो अगस्त 2014 के बाद सबसे ऊंचा स्तर है। डीजल की कीमत दिल्ली में 61.74 रुपये लीटर के उच्च स्तर पर पहुंच गयी। एक महीने में पेट्रोल 3.40 रुपये महंगा हो गया है।
