जब संसद में सिंधिया ने याद दिलाया पीएम मोदी को उनका वादा

जब संसद में सिंधिया ने याद दिलाया पीएम मोदी को उनका वादा

नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने संसद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधा निशाना साधते हुए उन्हें उनके वादे की याद दिलाई।

पुलवामा में हुए सीआरपीएफ शिविर पर आतंकी हमले के मुद्दे पर संसद में बोलते हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पीएम मोदी को याद दिलाया कि पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा था कि एक सिर के बदले दस सिर लाएंगे।

सिंधिया ने कहा, ‘जो लोग कहते थे कि एक सिर के बदले 10 सिर लाएंगे, वे आज चुप क्यों हैं? एक वर्ष में 82 सैनिकों ने जान दी है, देश के प्रधानमंत्री कोई बात नहीं कह रहे हैं, पाकिस्तान के प्रति सरकार की नीति क्या है, हम समझ नहीं पा रहे हैं।’

कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शून्यकाल में यह विषय उठाते हुए सरकार से पाकिस्तान सहित विदेशी नीति पर स्थिति स्पष्ट करने की मांग की। उन्होंने कहा, ‘हमारी सेना और जवान देश की सुरक्षा को तत्पर हैं लेकिन चिंता इस बात की है कि सरकार उनकी सुरक्षा को लेकर गंभीर नहीं है।

इस पर संसदीय कार्य मंत्री अनंत कुमार ने कहा कि यह एक संवेदनशील मुद्दा है और इस पर कांग्रेस को राजनीति नहीं करनी चाहिए। इससे पहले मंगलवार को लोकसभा में कार्यवाही शुरू होने पर लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने पुलवामा में हुए सीआरपीएफ शिविर पर आतंकी हमले का जिक्र किया और हमले शहीद हुए पांच जवानों को श्रृद्धांजलि दी गयी।

TeamDigital